देश की आजादी के 79 वर्ष पूरे हो चुके हैं और इस साल 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है. 15 अगस्त यानी आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार 13वीं बार लाल किले पर तिरंगा फहराया और वे अब देश को संबोधित भी कर रहे हैं. पीए मोदी ने कहा कि 2047 तक देश को विकसित बनाएंगे. उन्होंने यह भी कहा कि अब दुनिया के तमाम देशों के साथ मजबूत रिश्ते बन गए हैं. भारत ने 40 देशों के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट किया है.
यह पहला मौका होगा जब लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ भी गाया गया. इस साल स्वतंत्रता दिवस की मुख्य थीम ‘विकसित भारत@2047 के लिए युवा शक्ति’और ‘वंदे मातरम् के 150 वर्ष’ है.
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह भव्य समारोह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की 150 वर्षों की गौरवशाली विरासत को समर्पित होगा और 2047 तक ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य की दिशा में देश की यात्रा में ‘युवा शक्ति’ की ऊर्जा, आकांक्षाओं और महत्वपूर्ण योगदान का उत्सव मनाया जाएगा. लाल किला पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे. रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘ध्वजारोहण के साथ ही 1721 फील्ड बैटरी (सेरेमोनियल) के बहादुर गनर्स की ओर से 21 तोपों की सलामी दी जाएगी.’
हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा
मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री जिस समय राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे, उसी समय भारतीय वायु सेना के दो MI-17 हेलीकॉप्टर कार्यक्रम वाली जगह पर पुष्पवर्षा करेंगे. इनमें से एक हेलीकॉप्टर राष्ट्रीय ध्वज, जबकि दूसरा ‘वंदे मातरम्’ लिखे ध्वज लेकर उड़ान भरेगा. इन हेलीकॉप्टर की कमान विंग कमांडर रजत और स्क्वाड्रन लीडर अंकित वार्ष्णेय संभालेंगे. पुष्पवर्षा के बाद प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्र को संबोधित करेंगे.
5000 विशेष अतिथियों को न्योता
इस साल लाल किले पर आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में देश के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 5,000 विशेष अतिथियों को आमंत्रित किया गया है. इनमें समाज के विभिन्न वर्गों का प्रतिनिधित्व करने वाले लोग शामिल होंगे.
‘पीएम विश्वकर्मा’ के 100 लाभार्थी स्वतंत्रता दिवस समारोह में होंगे शामिल
दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के ‘पीएम विश्वकर्मा’ योजना के 100 लाभार्थियों को लाल किले पर आयोजित होने वाले 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को देखने के लिए विशेष अतिथि के रूप में निमंत्रित किया गया है. सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (MSME) के अनुसार, ये लाभार्थी अपने जीवनसाथी या साथ आने वाले व्यक्ति के साथ राष्ट्रीय समारोह में शामिल होंगे. विशेष अतिथियों में विभिन्न पारंपरिक व्यवसायों से जुड़ी महिला कारीगर भी शामिल हैं. समारोह में भागीदारी के तहत इन लाभार्थियों को सम्मान और सराहना के प्रतीक के रूप में स्मृति चिह्न भी प्रदान किए जाएंगे.
पीएम मोदी ने कहा, फ्री ऑनलाइन कोचिंग देने का नेटवर्क खड़ा करने वाले हैं. आज-कल मां-बाप सोचते हैं कि अगर हमारा बच्चा कोचिंग नहीं कर रहा है तो वह पीछे है. यह एक प्रतिष्ठा की होड़ बन गई है.
पीएम मोदी ने कहा, ‘हमें आने वाले समय के हिसाब से नीति नियमों को गढ़ना होगा.’ उन्होंने कहा, ‘भारत के पास एक स्थिर राजनीतिक जनादेश, एक स्थिर सरकार, एक जीवंत लोकतंत्र, एक मजबूत न्यायपालिका और एक ऐसा संविधान है जो हम सभी का मार्गदर्शन करता है. हाल ही में हमने जो व्यापार समझौते किए हैं, वे हमारे लिए एक शानदार अवसर लेकर आए हैं. मैं अपने MSME से कहना चाहता हूं कि हमें इस अवसर को नहीं गंवाना चाहिए.’
#BREAKING | ‘हमें आने वाले समय के हिसाब से नीति नियमों को गढ़ना होगा ‘- पीएम मोदीhttps://t.co/SMm0dUypVm#80thIndependenceDay #IndependenceDay #India #JaiHind #VandeMataram #Freedom #RedFort #PMModi #Delhi #ABPNews pic.twitter.com/5ZE4caITwj
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.