जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद उपराष्ट्रपति पद को लेकर राजनीति गरमा गई है. जहां एनडीए ने सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है, वहीं विपक्ष ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है. इंडिया ब्लॉक की ओर से कैंडिडेट बनाए जाने के बाद बी. सुदर्शन रेड्डी का पहला रिएक्शन सामने आया है.
बी. सुदर्शन रेड्डी ने कहा, ‘INDIA गठबंधन की ओर से मुझे उम्मीदवार के रूप में पेश करने के लिए धन्यवाद, लेकिन आपके बिना यह संभव नहीं होता. एक उम्मीदवार के रूप में, मैं सभी सांसदों से विनम्रतापूर्वक अनुरोध और अपील करता हूं कि वे मेरी उम्मीदवारी का समर्थन करें.’
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.