India Africa Trade पहुंचा 100 अरब डॉलर के पार, शीर्ष नि?… – Bharat Express

भारत और अफ्रीका के बीच आर्थिक रिश्ते नई ऊंचाइयों पर पहुंच गए हैं. केंद्रीय मंत्री किरती वर्धन सिंह ने बुधवार को बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 में भारत-अफ्रीका व्यापार ने 100 अरब डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया है.
India Africa Trade: भारत और अफ्रीका के बीच आर्थिक रिश्ते नई ऊंचाइयों पर पहुंच गए हैं. केंद्रीय मंत्री किरती वर्धन सिंह ने बुधवार को बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 में भारत-अफ्रीका व्यापार ने 100 अरब डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया है.
इस मौके पर उन्होंने कहा कि अफ्रीका भारत की विदेश नीति का अहम हिस्सा है और आने वाले समय में दोनों महाद्वीप मिलकर साझा भविष्य गढ़ेंगे.
दिल्ली में आयोजित 20वें सीआईआई इंडिया-अफ्रीका बिजनेस कॉन्क्लेव के उद्घाटन सत्र में बोलते हुए सिंह ने बताया कि 2019-20 में भारत-अफ्रीका व्यापार 56 अरब डॉलर था, जो अब लगभग दोगुना होकर 100 अरब डॉलर से ज्यादा हो गया है.
उन्होंने कहा कि 1996 से 2024 तक भारत ने अफ्रीका में 75 अरब डॉलर से अधिक का निवेश किया है और इसी वजह से भारत आज अफ्रीका के शीर्ष पाँच निवेशकों में शामिल है.
सिंह ने बताया कि भारत ने अफ्रीका में विकास कार्यों के लिए अब तक 12 अरब डॉलर की रियायती ऋण सहायता और 700 मिलियन डॉलर की अनुदान राशि दी है. इसके साथ ही अफ्रीकी युवाओं के लिए 50,000 छात्रवृत्तियाँ दी गईं, जिनमें से 42,000 से ज़्यादा का इस्तेमाल किया जा चुका है.
उन्होंने याद दिलाया कि भारत ने हमेशा अफ्रीकी देशों के मुश्किल वक्त में मदद की है. मोज़ाम्बिक, मेडागास्कर, मॉरीशस समेत कई देशों में राहत और बचाव अभियान चलाए गए. साथ ही उन्होंने अफ्रीकी देशों को अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) और डिज़ास्टर रेज़िलिएंट इंफ्रास्ट्रक्चर गठबंधन (CDRI) से जुड़ने का निमंत्रण भी दिया.
ये भी पढ़ें- भारत के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की जीवीए ग्रोथ वित्त वर्ष 24 में 11.89 प्रतिशत रही, रोजगार में जबरदस्त इजाफा
किरती वर्धन सिंह ने कहा कि इस बार कॉन्क्लेव की थीम भी खास है – “Co-creating a Shared Future” यानी मिलकर साझा भविष्य गढ़ना. उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि भारत और अफ्रीका का रिश्ता सिर्फ व्यापारिक साझेदारी तक सीमित नहीं, बल्कि यह भरोसे और सहयोग पर टिका हुआ है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस 
विरार हादसा: सीएम फडणवीस का ऐलान, ‘मृतकों के परिजनों को मिलेगी 5-5 लाख रुपए की आर्थिक मदद’
Love Story: हिंदू प्रेमियों के लिए छोड़ा इस्लाम, सबके सामने रचाई शादी; रुखसाना बनी रूबी और जास्मीन बन गई चांदनी
जन धन योजना के 11 साल पूरे: पीएम मोदी बोले- लोगों को अपना भाग्य खुद लिखने की शक्ति मिली
रॉबर्ट वाड्रा सहित अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के तहत दायर चार्जशीट पर संज्ञान लेने से संबंधित बिंदुओं पर राऊज एवेन्यु कोर्ट 20 सितंबर को करेगा सुनवाई
त्योहार नजदीक आते ही Apple ने भारत में बढ़ाया उत्पादन, अपकमिंग iPhone 17 सीरीज सितंबर में होगी लॉन्च
बड़ी खबर! हाई कोर्ट ने रद्द कर दी 2021 में हुई सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा, जानें क्या है वजह?
भारत के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की जीवीए ग्रोथ वित्त वर्ष 24 में 11.89 प्रतिशत रही, रोजगार में जबरदस्त इजाफा
यूपी में उद्योग-व्यापार से जुड़े कानूनों में जेल की जगह आर्थिक दंड, सरकार लाएगी नया विधेयक
Copyright © 2025 BharatExpress. All Rights Reserved.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News