India Asia Cup 2025 Squad Announcement LIVE: शुभमन गिल और सिराज का एशिया कप टीम से बाहर होना तय? – Jansatta

India Asia Cup 2025 Squad Announcement Live Update: एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान मंगलवार (19 अगस्त) को हो सकता है। भारतीय टीम में 17 खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है। अगर 15 खिलाड़ियों का चयन हुआ तो चयनकर्ताओं को काफी माथापच्ची करनी पड़ेगी। पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने इस प्रारूप से संन्यास ले लिया था। रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास के बाद पहली बार भारतीय टीम मल्टी टीम टूर्नामेंट में खेलेगी।
एशिया कप के लिए भारतीय टीम लगभग तय है। केवल 2 स्पॉट के लिए 5 से 6 खिलाड़ियों में लड़ाई है। शुभमन गिल की वापसी की संभावना नहीं है। श्रेयस अय्यर और यशस्वी जायसवाल की वापसी हो सकती है। इसके अलावा रिंकू सिंह की जगह खतरे में है। अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और तिलक वर्मा का टीम में बने रहना लगभग तय है।
द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय टीम में 1 स्पॉट के लिए वाशिंगटन सुंदर और श्रेयस अय्यर में लड़ाई है। अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति को यह तय करना है कि ऑलराउंडर को मौका दिया जाए या विशेषज्ञ बल्लेबाज को। इसी आधार पर वाशिंगटन और श्रेयस में से एक का चयन होगा।
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर/श्रेयस अय्यर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह,यशस्वी जायसवाल, जितेश शर्मा, वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा।
भारतीय चयनकर्ता एशिया कप के लिए टीम चुनने के लिए मंगलवार (19 अगस्त) को मुंबई में बैठक करेंगे और उनके चयन पारंपरिक ज्ञान और आम उम्मीदों से हटकर हो सकते हैं। इंग्लैंड दौरे के कुछ बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी- जिनमें स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल और आक्रामक बल्लेबाज मोहम्मद सिराज शामिल हैं, के लिए अब भी टीम में जगह बनाना मुश्किल हो सकता है।
https://twitter.com/ANI/status/1957382457717571923
भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने कुछ दिन पहले एशिया कप के लिए अपनी टीम चुनते समय कुछ साहसिक फैसले लिए। दिलचस्प बात यह है कि हरभजन ने विकेटकीपर संजू सैमसन को टीम में शामिल नहीं किया, जिन्होंने पिछले साल तीन शतक लगाए थे।

एशिया कप के लिए हरभजन सिंह की टीम
यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, रियान पराग, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मो. सिराज, अर्शदीप सिंह।

10 सितंबर: बनाम यूएई, दुबई
14 सितंबर: बनाम पाकिस्तान, दुबई
19 सितंबर: बनाम ओमान, अबू धाबी
भारतीय टीम में स्पिनर्स की बात करें तो अक्षर पटेल स्पिन ऑलराउंडर होंगे। इसके अलावा कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती स्पेशलिस्ट स्पिनर के तौर पर टीम में होंगे।
गौतम गंभीर बल्लेबाजी और गहराई दोनों में गहराई चाहते हैं। वह फिनिशर को ज्यादा तवज्जो नहीं देते। ऐसे में रिंकू सिंह की जगह खतरे में हैं। शिवम दुबे को हार्दिक पंड्या के साथ दूसरे तेज गेंदबाजी ऑलराउंड के तौर पर मौका मिल सकता है क्योंकि नितीश कुमार रेड्डी चोटिल हैं।
पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने इस प्रारूप से संन्यास ले लिया था। रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास के बाद पहली बार भारतीय टीम मल्टी टीम टूर्नामेंट में खेलेगी।
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर/श्रेयस अय्यर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह,यशस्वी जायसवाल, जितेश शर्मा, वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा।
द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय टीम में 1 स्पॉट के लिए वाशिंगटन सुंदर और श्रेयस अय्यर में लड़ाई है। अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति को यह तय करना है कि ऑलराउंडर को मौका दिया जाए या विशेषज्ञ बल्लेबाज को। इसी आधार पर वाशिंगटन और श्रेयस में से एक का चयन होगा।
नमस्कार! एशिया कप के लिए भारतीय टीम के ऐलान से जुड़े लाइव अपडेट्स में स्वागत है। भारतीय टीम का ऐलान 19 अगस्त को होना है। मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। भारतीय टीम के चयन और खेल जगत से जुड़ी अन्य खबरों की जानकारी के लिए जनसत्ता.कॉम के साथ बने रहें।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News