इंडिया गठबंधन एक बार फिर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन की तैयारी में है. विपक्ष सोमवार (12 अक्टूबर) को सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे. राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत से मुलाकात का समय मांगा था, लेकिन सीजेआई ने मिलने से इनकार कर दिया. राहुल-खरगे सीजेआई से मिलकर वोट चोरी का मुद्दा उठाना चाहते थे.
कांग्रेस के दो शीर्ष नेताओं खरगे और गांधी ने प्रधान न्यायाधीश को पत्र लिखकर सोमवार शाम चार से पांच बजे के बीच मुलाकात का समय मांगा था. विपक्षी नेता उन्हें एक ज्ञापन सौंपना चाहते हैं. सीजेआई के मुलाकात से इनकार के बाद भी विपक्षी नेता सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे.
कांग्रेस ने इस विरोध प्रदर्शन को ‘चलो दिल्ली-लोकतंत्र के लिए मार्च’ नाम दिया है. पार्टी के अनुसार, प्रदर्शनकारी दोपहर डेढ़ बजे कनॉट प्लेस-बाराखंभा रोड चौराहे पर जुटेंगे.
इस मार्च में खरगे, राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, तृणमूल नेता ममता बनर्जी और इंडिया गठबंधन के घटक दलों के नेता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और युवाओं के शामिल होने की संभावना है.
राहुल गांधी ने रविवार को कहा था कि विपक्षी दलों, नागरिक संगठनों के प्रतिनिधि और युवा सोमवार को सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे और वोट चोरी पर रोक लगाने, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तथा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया रोकने की मांग करेंगे.
अहम बात यह भी है कि दिल्ली में इंडिया गठबंधन के मार्च को देखते हुए सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. सुप्रीम कोर्ट और उसके आसपास के इलाके में भारी पुलिसबल तैनात किया गया है. ऐहतियात के तौर पर दिल्ली मेट्रो के 6 स्टेशन भी बंद किए गए हैं. इसमें राजीव चौक, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, मंडी हाउस और बारहखंभा रोड शामिल हैं. इससे पहले रविवार और शनिवार को सीजेपी ने प्रदर्शन किया था.
कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा, ‘ये सरकार डरी हुई है. अगर देश का हर चौराहा जंतर-मंतर बन गया तो आप क्या करेंगे.’
#WATCH | देश का हर चौराहा जंतर-मंतर बन जाएगा- इमरान प्रतापगढ़ी @romanaisarkhan @ReporterAnkitG https://t.co/SMm0dUypVm #OppositionParty #ProtestPlaceChanged #JantarMantar #Congress #Protest #Delhi #ABPNews https://t.co/8m8XTvoOPx
कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा, ‘जैसा चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया ने कहा है, हम वही करेंगे. हम याचिका दाखिल करेंगे.’
#WATCH | INDIA bloc protest march | Delhi: Congress MP Rajeev Shukla says, “We will proceed according to what the CJI has said, and we will file the petition. We have faith in the court…” https://t.co/gRhjhAMiqw
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.