INDIA-EU FTA से Ferrari कारों की कीमतें होंगी कम, ग्राहकों को मिलेगी करोड़ों की बचत – Jagran

कृपया धैर्य रखें।
Ferrari Cars: भारत और यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौते (FTA) से भारत में फेरारी कारों की कीमतों में भारी कमी आने की संभावना है। …और पढ़ें
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत और ईयू के बीच मुक्त व्यापार समझौते (FTA) से गाड़ियों की कीमतों में भारी कमी आ सकती है। इस समझौते का जल्दी फायदा उठाने के लिए Ferrari कंपनी ने बहुत तेजी के साथ काम शुरू कर दिया है। कंपनी ने अपनी कारों की बुकिंग काफी कम कीमतों पर लेना शुरू कर दिया है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
अभी के टैक्स नियमों के मुताबिक, पूरी तरह से बाहर से बनकर आने वाली कारों (CBU) पर लगभग 100% से 110% तक का इंपोर्ट ड्यूटी लगता है। जब भारत India-EU FTA लागू होगा तो यह शुल्क शुरू में घटकर करीब 30% से 40% हो जाएगा। यह नियम 15,000 यूरो (लगभग 16.83 लाख रुपए) से ऊपर की कारों पर लागू होगा। आने वाला सालों में इसे कम करके 10% कर दिया जाएगा।
ऐसा इसलिए है क्योंकि भारत-ईयू एफटीए में पेट्रोल कारों के टैक्स को लेकर सब कुछ साफ है, लेकिन हाइब्रिड कारों पर लगने वाले इंपोर्ट ड्यूटी को लेकर अभी पूरी जानकारी साफ नहीं है।
यही वजह है कि भारत में मौजूद Ferrari की हाइब्रिड कारों जैसे 296 GTB, 296 GTS और 849 Testarossa को अभी इस नई कीमत योजना से अलग रखा गया है। पहले 5 सालों में EV को भी घटे हुए इंपोर्ट ड्यूटी से बाहर रखा गया है। Ferrari के पास अभी बिक्री के लिए कोई भी BEV मौजूद नहीं है। हालांकि, ब्रांड की पहली BEV कार लूस पर काम तेजी से चल रहा है जिसके साल के अंत में लॉन्च होने की उम्मीद है।
Ferrari Purosangue अभी 10.50 करोड़ में उपलब्ध है। FTA लागू होने के बाद इसकी कीमत करीब 7.35 करोड़ हो सकती है जिससे 3.15 करोड़ की बचत होगी। साथ ही, Ferrari 12 Cilindri Spider अभी 9.15 करोड़ रुपए है और समझौता मंजूर होने के बाद इसकी कीमत घटकर 6.40 करोड़ हो सकती है। इसके अलावा, Ferrari 12Cinindri Coupe की मौजूदा कीमत 8.50 करोड़ रुपए से घटकर 5.95 करोड़ रुपए हो सकती है।
नोट: सभी कीमतें एक्स-शोरूम में है।
यह भी पढ़ें- TATA Nexon vs Maruti Brezza; कौन है सबसे सस्ती CNG कार, माइलेज और कीमत में कौन कितना आगे

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News