India-Fiji Ties: पीएम मोदी ने फिजी के पीएम राबुका के साथ की वार्ता, सात समझौतों पर हस्ताक्षर भी हुए – Living India News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार, 25 अगस्त को हैदराबाद हाउस में फिजी के प्रधानमंत्री सिटिवेनी राबुका से मुलाकात की. दोनों नेताओं ने भारत और फिजी…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार, 25 अगस्त को हैदराबाद हाउस में फिजी के प्रधानमंत्री सिटिवेनी राबुका से मुलाकात की. दोनों नेताओं ने भारत और फिजी के बीच लंबे पुराने रिश्तों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की. यहां व्यापार और निवेश जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया गया. दोनों नेताओं की बातचीत के बाद भारत और फिजी ने सात समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

पीएम मोदी ने कहा, 33 वर्षों के बाद, 2014 में, किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने फिजी का दौरा किया. मुझे बहुत खुशी और गर्व है कि यह मेरा सौभाग्य था. उस समय, हमने फॉरेन फॉर इंडिया पैसिफिक आइलैंड कोऑपरेशन-FIPIC का गठन किया था. इस पहल ने न केवल भारत-फिजी संबंधों को बल्कि पूरे प्रशांत क्षेत्र के साथ हमारे संबंधों को भी मजबूत किया. प्रधानमंत्री राबुका की इस यात्रा के साथ, हम अपने संबंधों में एक नया अध्याय जोड़ रहे हैं.
पीएम मोदी ने कहा कि रक्षा और सुरक्षा क्षेत्र में सहयोग को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है और इसके लिए एक कार्ययोजना भी तैयार की गई है. ये है प्रमुख सात समझौते-
1. भारत, फिजी की समुद्री सुरक्षा को मज़बूत करने के लिए ट्रेनिंग और उपकरण सहयोग देगा. अपने बयान में पीएम मोदी ने ग्लोबल साउथ का भी ज़िक्र कर कहा कि भारत और फिजी साथ मिलकर ऐसा विश्व व्यवस्था बनाने के साझीदार हैं, जिसमें ग्लोबल साउथ की स्वतंत्रता, पहचान और विचारों का सम्मान हो.
2. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जलवायु परिवर्तन फिजी के लिए एक बड़ी चुनौती है और भारत उसे आपदा प्रबंधन और राहत कार्यों में हर संभव सहयोग देगा.
3. दोनों नेताओं ने फिजी में 100 बेड वाले सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बनाने की घोषणा की, साथ ही जनऔषधि केंद्रों की शुरुआत, ई-संजीवनी टेलीमेडिसिन सेवा और जयपुर फुट कैंप जैसे स्वास्थ्य कार्यक्रमों को भी बढ़ावा देने का निर्णय लिया.
4. कृषि क्षेत्र में भारत ने 12 ड्रोन, मोबाइल सॉइल टेस्टिंग लैब और उच्च गुणवत्ता वाली बीजों की आपूर्ति की घोषणा की. वहीं, ग्रामीण विकास और फाइनेंशियल इन्क्लूजन को बढ़ाने के लिए भारतीय नाबार्ड और फिजी डेवलपमेंट बैंक के बीच समझौता हुआ.
5. रक्षा सहयोग के तहत भारत फिजी को दो एम्बुलेंस, साइबर सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेल और नौसेना सहयोग उपलब्ध कराएगा. साथ ही फिजी के EEZ (विशेष आर्थिक क्षेत्र) की सुरक्षा में भी भारत मदद करेगा.
6. सांस्कृतिक रिश्तों को मज़बूत बनाने के लिए हिंदी और संस्कृत शिक्षक की नियुक्ति, गीता महोत्सव का आयोजन और पुजारियों को भारत में प्रशिक्षण देने का फैसला लिया गया.
7. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत फिजी और अन्य पैसिफिक द्वीप देशों के साथ साझेदारी को और मज़बूत करेगा. वहीं प्रधानमंत्री राबुका ने भारत को एक सच्चा मित्र बताते हुए प्रधानमंत्री मोदी को फिजी आने का न्योता दिया.
खबरों के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

 
Your email address will not be published. Required fields are marked *






Living India News is 24×7 satellite News channel with deep focus on the North Indian states of Punjab, Haryana, Himachal Pradesh, Jammu Kashmir & Delhi. The channel has its head office in Chandigarh, India.
Contact us: info@livingindianews.co.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News