By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान हो और कोई विवाद ना हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता. अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए मंगलवार को भारतीय टीम का ऐलान किया गया और चयनकर्ताओं ने कुछ ऐसे फैसले ले लिए जो सच में हैरान करने वाले रहे. फैंस ने तो इन फैसलों के बाद चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की सोच पर ही सवाल खड़े कर दिए. सोशल मीडिया पर इन खिलाड़ियों के साथ हुए अन्याय पर लगातार पोस्ट किए गए. आइए आपको बताते हैं कि आखिर भारतीय क्रिकेट टीम ने ऐसे कौन से पांच फैसले किए हैं जिनपर सवालिया निशान खड़े हुए हैं.
ऋषभ पंत को वनडे टीम से बाहर करने की अटकलें आईपीएल के दौरान ही लगाई जा रही थी और ऐसा ही हुआ. चयनकर्ताओं ने अफगानिस्तान वनडे सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं दी लेकिन यहां बड़ी बात ये है कि आखिर क्यों इस खिलाड़ी को टेस्ट टीम की उपकप्तानी से हटा दिया गया. ऋषभ पंत टेस्ट फॉर्मेट में कमाल प्रदर्शन कर रहे हैं उन्हें शुभमन गिल का डिप्टी बनाया गया था लेकिन अब अचानक उन्हें हटाकर केएल राहुल को उपकप्तान बना दिया गया जो कि 34 साल के हैं.
भारत को तीन आईसीसी ट्रॉफी जिताने वाले अक्षर पटेल को वनडे टीम से बाहर कर दिया गया. उन्हें टेस्ट टीम में भी जगह नहीं मिली. ये काफी हैरान करने वाला फैसला है. जबकि वॉशिंगटन सुंदर को टेस्ट और वनडे दोनों टीमों में जगह मिली है. ये फैसला भी फैंस को हैरान कर रहा है.
रणजी ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर को चैंपियन बनाने वाले तेज गेंदबाज आकिब नबी को टेस्ट टीम में जगह ही नहीं मिली. इस खिलाड़ी ने रणजी ट्रॉफी के पिछले सीजन में 60 विकेट हासिल किए लेकिन उन्हें टेस्ट टीम में चुना ही नहीं गया. सवाल ये है कि रणजी ट्रॉफी में बेस्ट प्रदर्शन कर अगर टेस्ट टीम में जगह नहीं मिलेगी तो फिर कैसे मिलेगी? जबकि गुरनूर बराड़ को टेस्ट टीम में जगह दे दी गई.
यशस्वी जायसवाल मौजूदा भारतीय टीम में इकलौते खिलाड़ी हैं जो टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेट के लिए फिट माने जाते हैं. उन्होंने हर फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन किया है. लेकिन इस खिलाड़ी को अब वनडे टीम से ही बाहर कर दिया गया है. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने पिछली वनडे सीरीज में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरी जड़ी थी. टी20 टीम से भी उन्हें बाहर कर दिया गया है और अब वो सिर्फ टेस्ट फॉर्मेट ही खेल रहे हैं.
मोहम्मद शमी ने रणजी ट्रॉफी में कमाल प्रदर्शन किया. आईपीएल में भी उनका प्रदर्शन अच्छा रहा लेकिन इस खिलाड़ी की टेस्ट टीम में वापसी नहीं हुई. चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने तो ये तक कह दिया कि टेस्ट और वनडे टीम सेलेक्शन में उनके नाम पर चर्चा तक नहीं हुई. उन्होंने शमी को सिर्फ टी20 के लिए फिट बताया.
टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.