Live
India U-19 vs Pakistan U-19 Asia Cup Highlights: भारत ने अंडर 19 एशिया कप में हार से शुरुआत की है. पहले मैच में पाकिस्तान ने भारत को 43 रन से हरा दिया. 282 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 47.1 ओवर में 238 रन पर ढेर हो गई. भारत की अंडर 19 एशिया कप के इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ यह पांचवीं हार है. टीम इंडिया अब अपने दूसरे मुकाबले में जापान से भिड़ेगी. इसके बाद भारतीय टीम लीग के आखिरी मैच में मेजबान यूएई से सामना करेगी. भारतीय टीम बाकी के बचे अपने दोनों मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर सकती है.
नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान की टीमें अंडर 19 एशिया कप ग्रुप 3 के मैच में आमने सामने हैं. यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. पाकिस्तान की टीम टॉस जीतकर पहले बैटिंग कर रही है. भारतीय टीम की अगुआई मोहम्मद अमान कर रहे हैं. 50 ओवर के फॉर्मेट में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम खिताब के मजबूत दावेदार के रूप मे उतरी है. भारतीय टीम अपने नौंवे खिताब की तलाश में है वहीं पाकिस्तान दूसरी बार चैंपियन बनने के इरादे से टूर्नामेंट में उतरा है. दोनों टीमों का मौजूदा टूर्नामेंट में यह पहला मैच है.
भारत और पाकिस्तान की टीमें इस टूर्नामेंट में अभी तक 5 बार भिड़ चुकी हैं. दोनों टीमें दो दो मैच जीत चुकी हैं जबकि एक मुकाबला ड्रॉ रहा है. पाकिस्तान की कप्तानी साद बेग कर रहे हैं. भारत बनाम पाकिस्तान अंडर 19 एशिया कप वनडे 2024 मैच का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोटर्स नेटवर्क पर हो रहा है जबकि लाइव स्ट्रीम के लिए आपको अपने मोबाइल में सोनी लिव एप्प डाउनलोड करना होगा.
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया प्राइम मिनिस्टर XI प्रैक्टिस मैच: कब और कितने बजे शुरू होगा अभ्यास मैच, भारत में कहां देखें लाइव
टूट गया द्रविड़ का अनचाहा रिकॉर्ड… विलियम्सन निकल गए आगे, इंग्लैंड ने आखिरी सेशन में की वापसी
प्लेइंग इलेवन
भारत अंडर-19 प्लेइंग इलेवन: सी आंद्रे सिद्दार्थ, हार्दिक राज, हरवंश पंगालिया, किरण चोरमले, मोहम्मद एनान, मोहम्मद अमान (कप्तान), निखिल कुमार, समर्थ नागराज, वैभव सूर्यवंशी, युधाजीत गुहा, आयुष म्हात्रे.
पाकिस्तान U19 प्लेइंग XI: अब्दुल सुभान, अली रजा, फहम उल हक, हारून अरशद, मोहम्मद रियाजुल्लाह, फरहान यूसुफ, नवीद अहमद खान, साद बेग (कप्तान), शाहजेब खान, उमर जैब, उस्मान खान जूनियर.
IND vs PAK U19 Asia Cup 2024 Live Score and Updates: भारत को पहले मैच में पाकिस्तान ने 43 रन से हरा दिया. 282 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 47 ओवर में 238 रन ही बना सकी.
IND vs PAK U19 Asia Cup 2024 Live Score and Updates: भारतीय टीम हार के कगार पर पहुंच गई है. मोहम्मद अमान की कप्तानी वाली टीम इंडिया 282 रन का पीछा करते हुए 190 रन पर 9 विकेट गंवा चुकी है.
IND vs PAK U19 Asia Cup 2024 Live Score and Updates: भारत ने 182 रन पर अपने 8 विकेट गंवा दिए. टीम इंडिया अब मुश्किल में है. क्रीज पर हार्दिक और इनाम मौजूद हैं. भारत को 62 गेंद पर 92 रन की की अभी दरकार है जबकि उसके दो विकेट बचे हैं.
IND vs PAK U19 Asia Cup 2024 Live Score and Updates: भारत ने अपना छठा विकेट निखिल कुमार के रूप में गंवा दिया. निखिल 67 रन बनाकर स्टंप आउट हुए. क्रीज पर हरवंश और हार्दिक की जोड़ी है. भारत को जीत के लिए अभी 108 रन चाहिए.
IND vs PAK U19 Asia Cup 2024 Live Score and Updates: निखिल कुमार ने शानदार अर्धशतक जड़ा. उन्होंने 65 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया. अंडर 19 क्रिकेट में निखिल का यह पहला अर्धशतक है. भारतीय टीम 33 ओवर में 5 विकेट पर 142 रन बना चुकी है. भारत को जीत के लिए अब 140 रन की जरूरत है.
IND vs PAK U19 Asia Cup 2024 Live Score and Updates: भारत ने 135 के स्कोर पर अपने पांच विकेट गंवा दिए हैं. टीम इंडिया को जीत के लिए अभी 147 रन की दरकार है. भारत को ये रन 114 गेंद में बनाने हैं. किरन 20 रन बनाकर आउट हुए.
IND vs PAK U19 Asia Cup 2024 Live Score and Updates: भारत ने 18 ओवर में 3 विकेट पर 72 रन बना लिए हैं. कप्तान मोहम्मद अमान और निखिल कुमार की जोड़ी क्रीज पर डटी हुई है.
IND vs PAK U19 Asia Cup 2024 Live Score and Updates: भारतीय टीम 51 के स्कोर पर तीसरा विकेट गंवा चुकी है. सिद्धार्थ के रूप में भारत ने अपना तीसरा विकेट गंवाया. कप्तान मोहम्मद अमान क्रीज पर एक छोर संभाले हुए हैं.
IND vs PAK U19 Asia Cup 2024 Live Score and Updates: भारतीय टीम 10 ओवर में 45 रन पर दो विकेट गंवा चुकी है. कप्तान मोहम्मद अमान और सिद्धार्थ की जोड़ी मोर्चे पर है. भारत को जीत के लिए अभी 242 रन की दरकार है जबकि उसके 8 विकेट बचे हैं.
IND vs PAK U19 Asia Cup 2024 Live Score and Updates: भारतीय टीम को झटके पर झटका लगा. दोनों ओपनर सस्ते में पवेलियन लौट चुके हैं. आईपीएल ऑक्शन 2025 में 1.10 करोड़ में बिके सबसे युवा वैभव सूर्यवंशी महज 1 रन बनाकर आउट हुए.
IND vs PAK U19 Asia Cup 2024 Live Score and Updates: भारत ने ओपनर आयुष म्हात्रे का विकेट गंवा दिया. टीम इंडिया को पहला झटका 28 के स्कोर पर लगा. आयुष को अब्दुल शुभान ने साद बेग के हाथों 20 के निजी स्कोर पर कैच कराया.
IND vs PAK U19 Asia Cup 2024 Live Score and Updates: भारत की ओर से पारी की शुरुआत आयुष म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी की जोड़ी करने आई है. वैभव को हाल में आईपीएल मेगा ऑक्शन 2025 में एक करोड़ 10 लाख रुपये की बोली लगी. उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने अपने साथ जोड़ा. वैभव महज 13 साल के हैं और वह आईपीएल में खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बनेंगे.
IND vs PAK U19 Asia Cup 2024 Live Score and Updates: पाकिस्तान ने भारत के सामने 282 रन का लक्ष्य रखा है. पाकिस्तान ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट पर 281 रन बनाए. भारत की ओर से समर्थ नागराज ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए वहीं आयुष म्हात्रे ने देा विकेट चटकाए.
IND vs PAK U19 Asia Cup 2024 Live Score and Updates: पाकिस्तान की टीम 274 के स्कोर पर अपना सातवां विकेट गंंवा चुकी है. शाहजेब खान 159 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं. शाहजेब ने 146 गेंदों पर 5 चौके और 10 छक्के लगाए.
IND vs PAK U19 Asia Cup 2024 Live Score and Updates: पाकिस्तानी ओपनर शाहजेब खान कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं. वह 143 गेंदों पर 150 रन बनाकर नाबाद हैं. भारतीय गेंदबाज शाहजेब पर लगाम लगाने में असफल रहे. वह मैदान के चारों ओर शॉट लगा रहे हैं.
IND vs PAK U19 Asia Cup 2024 Live Score and Updates: पाकिस्तान की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है. भारतीय गेंदबाजों ने शानदार वापसी की. पाकिस्तान की टीम एक समय 300 के स्कोर की ओर देख रही थी लेकिन भारतीय गेंदबाजों की तारीफ करनी होगी जिन्होंने शानदार गेंदबाजी कर टीम की वापसी कराई.
IND vs PAK U19 Asia Cup 2024 Live Score and Updates: पाकिस्तान को झटके पर झटका लगा है. उसने एक के बाद एक दो विकेट गंवा दिए. इस समय पाकिस्तान ने 44 ओवर में 4 विकेट पर 241 रन बना लिए हैं. शतकवीर ओपनर शाहबेज खान एक छोर पर डटे हुए हैं.
IND vs PAK U19 Asia Cup 2024 Live Score and Updates: पाकिस्तानी ओपनर शाहजेब खान भारतीय गेंदबाजों के लिए चुनौती बने हुए हैं. वह शतक जड़ने के बाद अब सिर्फ छक्कों में डील कर रहे हैं. पाकिस्तान की टीम 300 की ओर देख रही है. शाहजेब 135 गेंदों पर 126 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि दूसरे छोर पर रियाजुल्लाह 27 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं.
IND vs PAK U19 Asia Cup 2024 Live Score and Updates: पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच में 39वें ओवर में 200 का आंकड़ा छुआ. ओपनर शाहजेब खान शतक जड़कर खेल रहे हैं जबकि दूसरे छोर से रियाजुल्लाह उनका साथ दे रहे हैं. ओपनर उस्मान खान अर्धशतक जउ़कर आउट हुए.
IND vs PAK U19 Asia Cup 2024 Live Score and Updates: पाकिस्तान के ओपनर शाहजेब खान ने 105 गेंदों पर शतक जड़ दिया है. भारतीय गेंदबाज तीसरे विकेट की तलाश में हैं. शतक जड़ने के बाद शाहजेब ने आक्रमाक रुख अख्तियार कर लिया है.
नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान की टीमें अंडर 19 एशिया कप ग्रुप 3 के मैच में आमने सामने हैं. यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. पाकिस्तान की टीम टॉस जीतकर पहले बैटिंग कर रही है. भारतीय टीम की अगुआई मोहम्मद अमान कर रहे हैं. 50 ओवर के फॉर्मेट में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम खिताब के मजबूत दावेदार के रूप मे उतरी है. भारतीय टीम अपने नौंवे खिताब की तलाश में है वहीं पाकिस्तान दूसरी बार चैंपियन बनने के इरादे से टूर्नामेंट में उतरा है. दोनों टीमों का मौजूदा टूर्नामेंट में यह पहला मैच है.
भारत और पाकिस्तान की टीमें इस टूर्नामेंट में अभी तक 5 बार भिड़ चुकी हैं. दोनों टीमें दो दो मैच जीत चुकी हैं जबकि एक मुकाबला ड्रॉ रहा है. पाकिस्तान की कप्तानी साद बेग कर रहे हैं. भारत बनाम पाकिस्तान अंडर 19 एशिया कप वनडे 2024 मैच का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोटर्स नेटवर्क पर हो रहा है जबकि लाइव स्ट्रीम के लिए आपको अपने मोबाइल में सोनी लिव एप्प डाउनलोड करना होगा.
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया प्राइम मिनिस्टर XI प्रैक्टिस मैच: कब और कितने बजे शुरू होगा अभ्यास मैच, भारत में कहां देखें लाइव
टूट गया द्रविड़ का अनचाहा रिकॉर्ड… विलियम्सन निकल गए आगे, इंग्लैंड ने आखिरी सेशन में की वापसी
प्लेइंग इलेवन
भारत अंडर-19 प्लेइंग इलेवन: सी आंद्रे सिद्दार्थ, हार्दिक राज, हरवंश पंगालिया, किरण चोरमले, मोहम्मद एनान, मोहम्मद अमान (कप्तान), निखिल कुमार, समर्थ नागराज, वैभव सूर्यवंशी, युधाजीत गुहा, आयुष म्हात्रे.
पाकिस्तान U19 प्लेइंग XI: अब्दुल सुभान, अली रजा, फहम उल हक, हारून अरशद, मोहम्मद रियाजुल्लाह, फरहान यूसुफ, नवीद अहमद खान, साद बेग (कप्तान), शाहजेब खान, उमर जैब, उस्मान खान जूनियर.
सुपारी-तम्बाकू नहीं, यहां अनोखे पान होते हैं तैयार, बाहुबली से लेकर बोलती बंद वैरायटी उपलब्ध
ना टमाटर…न सेव, ये है जापानी फ्रूट, किसान इस फसल की करें खेती, हर सीजन होगी तगड़ी कमाई
MP News: आकांक्षी जिले में शिक्षा-चिकित्सा पर फोकस करें, कागजों पर निर्देश नहीं.. फील्ड में उतरें: केंद्रीय राज्यमंत्री
सर्दियों में किसी सुपर फूड से कम नहीं है यह साग, प्रोटीन और इम्यूनिटी से है भरपूर
सर्दियों में बढ़ने लगा आंखों की बीमारी का खतरा, बचने के लिए रखें इन बातों का ध्यान
घर की छत पर लगाएं ये 5 पौधे… ठंड में मिलेगी फ्री में ताजी सब्जियां!
शेयर मार्केट को भी पछाड़ सकती है इन सब्जियों की खेती, सालाना हो रही लाखों में कमाई, बिहार का किसान मालामाल
बैगन के भरता बनाने का पुराना तरीका छोड़िए, अब जानें अनोखा तरीका! मिलेगा गजब का जायका…
सिर्फ 60 दिनों में लाखों का होगा मुनाफा, इस फसल की करें खेती, बलुई दोमट मिट्टी होती है परफेक्ट