Live
India U-19 vs Pakistan U-19 Asia Cup Highlights: भारत ने यूएई को 10 विकेट से हराकर अंडर 19 एशिया कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया. टीम इंडिया के सामने 138 रन का लक्ष्य था जो उसने विकेट किसी नुकसान के 16.1ओवर में बना लिए. ओपनर वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली. दोनों ने भारत को धमाकेदार जीत दिलाई. भारत ने 16.1 ओवर में 143 रन बनाए.
नई दिल्ली. भारत ने अपने तीसरे लीग मैच में यूएई को 10 विकेट से हराकर अंडर 19 एशिया कप सेमीफाइनल का टिकट कटाया. टीम इंडिया के सामने 138 रन का लक्ष्य था जो उसने बिना किसी नुकसान के 16.1 ओवर में 143 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली. वैभव सूर्यवंशी ने 46 गेंदों पर नाबाद 76 रन बनाए जबकि आयुष म्हात्रे ने 51 गेंदों पर 67 रन की नाबाद पारी खेली. भारत ने पूल ए में टॉप पर रहते हुए सेमीफाइनल का टिकट कटाया जबकि पाकिस्तान पहले से दूसरे नंबर पर खिसक गया. ग्रुप ए से भारत और पाकिस्तान की टीमें सेमीफाइनल में पहुंची हैं.
भारतीय टीम को सेमीफाइनल में एंट्री के लिए यूएई को बड़े अंतर से हराना होगा. क्योंकि टीम इंडिया यूएई के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज कर ही अंतिम चार में प्रवेश कर पाएंगी. भारत को कप्तान मोहम्मद अम्मान से काफी उम्मीद हैं जिन्होंने जापान के खिलाफ शतकीय पारी खेलकर फॉर्म मे वापसी की. वही युवा वैभव सूर्यवंशी का बल्ला अभी तक खामोश रहा है. आईपीएल के सबसे युवा करोड़पति बने वैभव इस मैच में बड़ी पारी खेलकर टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाने में अहम योगदान देना चाहेंगे.
ICC Champions Trophy: 50.73 करोड़… जिद छोड़ पाकिस्तान, नहीं तो होगा करोड़ों का नुकसान, मेजबानी से भी धोना पड़ेगा हाथ
इंडिया अंडर 19 प्लेइंग इलेवन: आयुष म्हात्रे, वैभव सूर्यवंशी, आंद्रे सिद्धार्थ सी, मोहम्मद अमान (कप्तान), केपी कार्तिकेय, निखिल कुमार, हरवंश सिंह (विकेटकीपर), हार्दिक राज, समर्थ नागराज, चेतन शर्मा, युधाजीत गुहा.
यूएई अंडर 19 प्लेइंग इलेवन: अक्षत राय, आर्यन सक्सेना, यायिन राय, एथन डिसूजा, मुहम्मद रेयान खान, अयान अफजल खान (कप्तान), नूरुल्लाह अयोबी, मुदित अग्रवाल (विकेटकीपर), उदीश सूरी, हर्ष देसाई, अली असगर शम्स.
IND vs UAE U19 Asia Cup 2024 Live Score and Updates: भारतीय टीम ने ग्रुप ए में टॉप पर रहते हुए सेमीफाइनल में एंट्री मारी है. इससे पहले पाकिस्तान की टीम इस ग्रुप में टॉप पर थी. ग्रुप ए से भारत और पाकिस्तान की टीमें सेमीफाइनल में पहुंची है. जापान और यूएई सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गईं.
IND vs UAE U19 Asia Cup 2024 Live Score and Updates: भारतीय टीम ने लगातार दूसरा मैच जीतकर सेमीफाइनल में एंट्री मारी. इससे पहले भारत ने दूसरे मैच में जापान को बड़े अंतर से हराया था जबकि पहले मैच में उसे पाकिस्तान से हार मिली थी. यूएई के खिलाफ मैच में उसे बड़ी जीत की दरकार थी.
IND vs UAE U19 Asia Cup 2024 Live Score and Updates: 13 साल के वैभव ने 46 गेंदों पर नाबाद 76 रन की पारी खेली. जबकि आयुष म्हात्रे ने 51 गेंदों पर नाबाद 67 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई. वैभव भारत के फ्यूचर स्टार हैं.
IND vs UAE U19 Asia Cup 2024 Live Score and Updates: भारत ने यूएई को 10 विकेट से हराकर अंडर 19 एशिया कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली. भारत के सामने 138 रन का लक्ष्य था जो उसने बिना किसी नुकसान के 16.1 ओवर में 143 रन बनाकर मैच को धमाकेदार अंदाज में जीता.
IND vs UAE U19 Asia Cup 2024 Live Score and Updates: वैभव सूर्यवंशी की उम्र महज 13 साल है. वह आईपीएल में सबसे युवा करोड़पति बनने वाले खिलाड़ी हैं. अगर उन्हें आईपीएल के आगामी सीजन में प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है तो वह आईपीएल में खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन जाएंगे. अंडर 19 एशिया कप में वैभव शुरुआत दो मैचों में फेल रहे थे लेकिन तीसरे मैच में उन्होंने शानदार पारी खेली. उन्हें आईपीएल ऑक्शन 2025 में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा.
IND vs UAE U19 Asia Cup 2024 Live Score and Updates: वैभव सूर्यवंशी ने 32 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया वहीं आयुष म्हात्रे ने 38 गेंदो पर अपना पचासा बनाया. भारतीय टीम का स्कोर 100 के पार हो चुका है. टीम इंडिया बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है.
IND vs UAE U19 Asia Cup 2024 Live Score and Updates: भारतीय टीम बड़ी जीत की ओर अग्रसर है. वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे की ओपनिंग जोड़ी टी20 स्टाइल में बैटिंग कर रही है. दोनों अपने अर्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं.
IND vs UAE U19 Asia Cup 2024 Live Score and Updates: भारत ने 138 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार शुरुआत की है. टीम इंडिया ने 7 ओवर में बिना किसी नुकसान के 55 रन बना लिए हैं. भारतीय टीम 138 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही है. वैभव सूर्यवंशी विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं.
IND vs UAE U19 Asia Cup 2024 Live Score and Updates: वैभव सूर्यवंशी 8 गेंदों पर 21 रन बनाकर खेल रहे हैं. दूसरे छोर से आयुष म्हात्रे 11 गेंदों पर 4 रन बनाकर नाबाद हैं. भारत ने 3 ओवर में बिना किसी नुकसान के 25 रन बना लिए हैं.
IND vs UAE U19 Asia Cup 2024 Live Score and Updates: आईपीएल में सबसे युवा करोड़पति बने वैभव सूर्यवंशी ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर पारी की शुरुआत की है. वैभव पिछले दो मैचों में कमाल नहीं दिखा पाए थे. आज उनके पास चमकने का मौका है.
IND vs UAE U19 Asia Cup 2024 Live Score and Updates: भारत की बैटिंग शुरू हो चुकी है. वैभव सूर्यवंशी और आयुष की ओपनिंग जोड़ी क्रीज पर उतर चुकी है. टीम इंडिया 138 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही है.
IND vs UAE U19 Asia Cup 2024 Live Score and Updates: यूएई ने भारत को 138 रन का टारगेट दिया है. भारत ने यूएई को 44 ओवर में 137 रन पर ढेर कर दिया. यूएई की ओर से मुहम्मद रयान ने सबसे ज्यादा 35 रन की पारी खेली जबकि ओपनर अक्षत राय 26 रन बनाकर आउट हुए. भारत की ओर से युद्धजीत गुहा ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए.
IND vs UAE U19 Asia Cup 2024 Live Score and Updates: यूएई ने 132 के स्कोर पर अपने 9 विकेट गंवा दिए हैं. भारतीय गेंदबाज यूएई को 50 ओवर के भीतर ऑलआउट कर सकते हैं. टीम को हर हाल में इस मैच में बड़ी जीत की जरूरत है.
IND vs UAE U19 Asia Cup 2024 Live Score and Updates: यूएई ने 39 ओवर में 127 रन के स्कोर पर अपने 8 विकेट गंवा दिए हैं. भारतीय गेंदबाज इस समय बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे हैं. यूएई के बल्लेबाजों के पास भारतीय गेंदबाजों का कोई तोड़ नहीं है.
IND vs UAE U19 Asia Cup 2024 Live Score and Updates: भारतीय गेंदबाज छठे विकेट की तलाश में है. यूएई ने 26 ओवर में 5 विकेट पर 88 रन बना लिए हैं. यूएई की ओर से रयान और उड्डीश क्रीज पर मौजूद हैं.
IND vs UAE U19 Asia Cup 2024 Live Score and Updates: ऑलराउंडर हार्दिक राज ने अपनी स्पिन गेंदबाजी से यूएई को अभी तक 2 झटके दे चुके हैं. युद्धजीत गुहा, चेतन शर्मा और केपी कार्तिकेय के खाते में अभी एक एक विकेट आया है. भारतीय गेंदबाजों ने यूएई के बल्लेबाजों पर नकेल कस लिया है.
IND vs UAE U19 Asia Cup 2024 Live Score and Updates: भारतीय गेंदबाजी शारजाह में छाई हुई है. यूएई के खिलाफ भारत ने 72 के स्कोर पर 5 विकेट झटक लिए हैं. टीम इंडिया के लिए यह मैच करो या मरो की तरह है. सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए उसे इस मैच को बड़े अंतर से जीतना होगा.
IND vs UAE U19 Asia Cup 2024 Live Score and Updates: भारतीय गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी की. यूएई के 5 विकेट पर 72 के स्कोर पर झटक लिए. युद्धजीत, चेतन शर्मा, केपी कार्तिकेय और हार्दिक राज एक एक विकेट ले चुके हैं. यूएई ने 19 ओवर में 5 विकेट गंवा दिए.
IND vs UAE U19 Asia Cup 2024 Live Score and Updates: भारतीय टीम ने यूएई की शुरुआत बिगाड़ दी है. युद्धजीत गुहा ने पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर ओपनर आर्यन सक्सेना को बोल्ड कर भारत को पहली सफलता दिलाई. आर्यन 17 गेंदों पर 9 रन बनाकर आउट हुए. उस समय यूएई का स्कोर 14 रन था.
IND vs UAE U19 Asia Cup 2024 Live Score and Updates: यूएई ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया. दोनों टीमों का यह आखिरी लीग मैच है. भारतीय टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए इस मैच को बड़े अंतर से जीतना होगा. तभी काम बनेगा. यूएई पॉइंट टेबल में भारत से उपर है.
नई दिल्ली. भारत ने अपने तीसरे लीग मैच में यूएई को 10 विकेट से हराकर अंडर 19 एशिया कप सेमीफाइनल का टिकट कटाया. टीम इंडिया के सामने 138 रन का लक्ष्य था जो उसने बिना किसी नुकसान के 16.1 ओवर में 143 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली. वैभव सूर्यवंशी ने 46 गेंदों पर नाबाद 76 रन बनाए जबकि आयुष म्हात्रे ने 51 गेंदों पर 67 रन की नाबाद पारी खेली. भारत ने पूल ए में टॉप पर रहते हुए सेमीफाइनल का टिकट कटाया जबकि पाकिस्तान पहले से दूसरे नंबर पर खिसक गया. ग्रुप ए से भारत और पाकिस्तान की टीमें सेमीफाइनल में पहुंची हैं.
भारतीय टीम को सेमीफाइनल में एंट्री के लिए यूएई को बड़े अंतर से हराना होगा. क्योंकि टीम इंडिया यूएई के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज कर ही अंतिम चार में प्रवेश कर पाएंगी. भारत को कप्तान मोहम्मद अम्मान से काफी उम्मीद हैं जिन्होंने जापान के खिलाफ शतकीय पारी खेलकर फॉर्म मे वापसी की. वही युवा वैभव सूर्यवंशी का बल्ला अभी तक खामोश रहा है. आईपीएल के सबसे युवा करोड़पति बने वैभव इस मैच में बड़ी पारी खेलकर टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाने में अहम योगदान देना चाहेंगे.
ICC Champions Trophy: 50.73 करोड़… जिद छोड़ पाकिस्तान, नहीं तो होगा करोड़ों का नुकसान, मेजबानी से भी धोना पड़ेगा हाथ
इंडिया अंडर 19 प्लेइंग इलेवन: आयुष म्हात्रे, वैभव सूर्यवंशी, आंद्रे सिद्धार्थ सी, मोहम्मद अमान (कप्तान), केपी कार्तिकेय, निखिल कुमार, हरवंश सिंह (विकेटकीपर), हार्दिक राज, समर्थ नागराज, चेतन शर्मा, युधाजीत गुहा.
यूएई अंडर 19 प्लेइंग इलेवन: अक्षत राय, आर्यन सक्सेना, यायिन राय, एथन डिसूजा, मुहम्मद रेयान खान, अयान अफजल खान (कप्तान), नूरुल्लाह अयोबी, मुदित अग्रवाल (विकेटकीपर), उदीश सूरी, हर्ष देसाई, अली असगर शम्स.
घर में सजावट के लिए पानी में उगने वाले पौधे, जो बिना मिट्टी के भी भर देंगे हर कोने में हरियाली!
छत्तीसगढ़ की इन जगहों के आगे मॉरीशस भी भरता है पानी! आपका प्री वेडिंग शूट बन जाएगा रोमांटिक, यादगार रहेंगे पल
Mahakumbh 2025 के लिए हो जाएं तैयार, नोएडा-ग्रेटर नोएडा से सीधे प्रयागराज तक बस सेवा, परिवहन विभाग की खास सौगात!
Sobhita Dhulipala-Naga Chaitanya Wedding: ये है शादी का शुभ मुहूर्त, 8 घंटे चलेंगी रस्में
Goat milk benefits: गाय-भैंस से ज्यादा शक्तिशाली होता है बकरी का दूध! फायदे जान रह जाएंगे दंग
बम न बन जाए आपका गीजर! परिवार की सुरक्षा चाहिए तो 6 बातों का रखें ध्यान, सालोंसाल चलता रहेगा सामान
ये सब्जी है कई दवाईयों से भी ज्यादा असरदार! PM मोदी की भी पसंदीदा, जानिए चमत्कारी फायदे
MP News: अनोखा है ये गांव! यहां नहीं मिलेगी शराब की एक भी बूंद, जुर्माने और इनाम से इस तरह हुआ बदलाव
गंभीर हालत मे रेफर, एयर एंबुलेंस से पहुंचा अस्पताल! इस योजना ने बचाई मरीज की जान…
लाइव ब्लॉग
2 hours ago
28 minutes ago
11 minutes ago
3 hours ago