India US News: विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने वाशिंगटन में अमेरिकी उपमंत्री जेफरी केसलर से की मुलाकात – | SamayLive

India US News: भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने वाशिंगटन में अमेरिकी उपमंत्री जेफरी केसलर से मुलाकात की और महत्वपूर्ण एवं उभरती प्रौद्योगिकियों में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने पर चर्चा की। वाशिंगटन में भारतीय दूतावास ने यह जानकारी दी।
विदेश मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान में कहा कि मिसरी अमेरिकी प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से मिलने के लिए 27 से 29 मई तक वाशिंगटन की यात्रा पर रहेंगे।
मंत्रालय ने कहा कि यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेन्द्र की फरवरी 2025 में अमेरिका यात्रा के बाद की एक अगली कड़ी है जब दोनों देशों ने ‘इंडिया-यू.एस. कॉम्पैक्ट’ (सैन्य साझेदारी, त्वरित वाणिज्य और प्रौद्योगिकी के लिए अवसरों को बढ़ावा देना) नामक एक नयी साझेदारी की शुरुआत की थी।
भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि मिसरी ने केसलर से मुलाकात में महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों में भारत-अमेरिका सहयोग को आगे बढ़ाने पर चर्चा की।
दूतावास ने कहा, ‘‘उन्होंने तकनीक और व्यापार सहयोग को मजबूत करने के लिए भारत-अमेरिका रणनीतिक व्यापार वार्ता के जल्द आयोजन पर भी चर्चा की।’’

India US News: भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने वाशिंगटन में अमेरिकी उपमंत्री जेफरी…
IPL Final 2025: बीसीसीआई ने मंगलवार को कहा कि उसने अहमदाबाद में तीन जून को…
Singapore Open: दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु और एचएस प्रणय मंगलवार को…
IPL 2025: कार्यवाहक कप्तान जितेश शर्मा (नाबाद 85) की आक्रामक अर्धशतकीय पारी और मयंक अग्रवाल…
हाल ही में 24 मई को नीति आयोग ने बताया कि जापान को पीछे छोड़ते…
सदियों से एक लड़की की माहवारी ऐसा विषय रहा जिसे उसे छिपाना पड़ता था। फुसफुसाहटें,…
अभिनेता आयुष्मान खुराना का कहना है कि उनकी आगामी फिल्म ‘थामा’ उनके करियर की सबसे…
पंजाब किंग्स की सह-मालिक और बॉलीवुड अदाकारा प्रीति जिंटा ने सेना महिला कल्याण संघ (एडब्ल्यूडब्ल्यूए)…
‘सन ऑफ सरदार’, ‘यमला पगला दीवाना’ और ‘जय हो’ जैसी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के…
मुंबई पुलिस बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट्स में कुछ लोगों के अनधिकृत तरीके से घुसने की…
निर्देशक नीरज घेवाण और पायल कपाड़िया की प्रतिष्ठित कान फिल्म महोत्सव में एक यादगार मुलाकात…
पुलिस ने पिछले दो दिन में मुंबई के बांद्रा इलाके में अभिनेता सलमान खान के…
Copyright © 2025 Samay Live., All Rights Reserved.
About Us | Contact Us | Advertise with Us | Grievance Redressal

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News