By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
मालेगांव ब्लास्ट मामले में NIA कोर्ट द्वारा सभी आरोपियों को बरी किए जाने पर AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, “17 साल बाद सभी आरोपी बरी हो गए. महाराष्ट्र सरकार 2006 मुंबई ट्रेन ब्लास्ट मामले के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट गई. अगर वे सुप्रीम कोर्ट नहीं जाते तो क्या यह आतंकवाद पर पाखंड नहीं होगा? ब्लास्ट में मिलिट्री ग्रेड आरडीएक्स का इस्तेमाल किया गया था. यह कहां से आया?… इन बम धमाकों के लिए कौन जिम्मेदार है? जिन्होंने इसे अंजाम दिया, वे खुलेआम घूम रहे हैं. मेरा सवाल है कि क्या मोदी सरकार और महाराष्ट्र सरकार इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी?”
ओवल में खेला जाने वाले पांचवां टेस्ट मैच ग्रीन पिच पर होगा. इसकी पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें पिच पूरी तरह से ग्रीन दिख रही है. इससे पहले दिन तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिलेगी.
A GREEN TOP ON MATCH DAY FOR THE OVAL TEST. 🥶 [📸: Rohan Chowdhury] pic.twitter.com/Hl4Ie3lWAN
— Johns. (@CricCrazyJohns) July 31, 2025
इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों का आखिरी मैच ओवल क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. इस मैच को जीतना टीम इंडिया के लिए बहुत जरूरी है, तभी वो इस सीरीज को बराबर कर पाएगा.
India vs England Live Score, 5th Test at The Oval, Day 1, Latest Updates: भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच ओवल क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. इस सीरीज में मेजबान टीम 2-1 से आगे है. सीरीज को बराबर करने के लिए टीम इंडिया को इस टेस्ट मैच में हरहाल में जीत दर्ज करनी होगी. इसके लिए टीम के खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा. इस सीरीज में शानदार फॉर्म में चल रहे कप्तान शुभमन गिल और केएल राहुल को एक बार फिर अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी. इस टेस्ट मैच में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स नहीं खेल रहे हैं. ये टीम इंडिया के लिए बड़ी राहत की बात है. ऑली पोप को इंग्लैंड टीम की कमान सौंपी गई है.
ओवल टेस्ट मैच में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के खेलने पर संशय बना हुआ है. अगर वो नहीं खेलते हैं तो उनकी जगह तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को टीम में शामिल किया जा सकता है. ऋषभ पंत भी चोट की वजह से इस टेस्ट मैच में नहीं खेल रहे हैं. उनकी जगह ध्रुव जुरैल को मौका मिलेगा. कुलदीप यादव को आखिरकार इस टेस्ट में खेलने का मौका मिल सकता है, क्योंकि ओवल में दूसरे दिन के बाद से स्पिनरों को काफी मदद मिलेगी.
चोट की वजह से इंग्लैंड के कप्तान आखिरी टेस्ट मैच नहीं खेल पाएंगे. उनकी जगह ऑली पोप को कप्तान बनाया गया है. बेन स्टोक्स इस टेस्ट सीरीज में अब तक सबसे ज्यादा 17 विकेट हासिल किए हैं. जसप्रीत बुमराह 14 विकेट लेकर इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के पास सबसे ज्यादा विकेट लेने का मौका है. वो भी इस सीरीज में 14 विकेट हासिल कर चुके हैं और इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. कुलदीप यादव को अगर इस टेस्ट मैच में खेलते हैं तो वो टीम के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं.
Published On – Jul 31,2025 2:03 PM