—विज्ञापन—
IND vs SA T20I World Cup Warm Up Match Live Today Cricket Match Score and Updates: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के आगाज से पहले टीम इंडिया पहले वॉर्मअप मैच में आज साउथ अफ्रीका से भिड़ रही है. कप्तान सूर्यकुमार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. सूर्या की कप्तानी में टीम इंडिया इस समय गजब की फॉर्म में चल रही है. घरेलू सरजमीं पर भारतीय टीम ने हाल ही में न्यूजीलैंड को 4-1 से धूल चटाई है.
बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा का बल्ला खूब गरज रहा है, तो कैप्टन सूर्या भी लय में लौट चुके हैं. टीम इंडिया का बॉलिंग अटैक भी काफी दमदार नजर आ रहा है. दूसरी ओर, साउथ अफ्रीका के पास विश्व कप से पहले भारत की परिस्थितियों से तालमेल बैठाना का यह अच्छा मौका होगा.
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले वॉर्मअप मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे. वहीं, इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा आप जियोहॉटस्टार पर ले सकेंगे.
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वॉर्मअप मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. इस ग्राउंड पर जमकर चौके-छक्कों की बरसात होती है. डीवाई पाटिल को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है.

अक्षर पटेल को डेविड मिलर ने पवेलियन की राह दिखा दी है. अक्षर की गेंद को जोर से मारने के प्रयास में मिलर विकेटकीपर ईशान किशन को कैच दे बैठे.
वरुण चक्रवर्ती ने रयान रिकेल्टन को 44 रनों के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखा दी है. साउथ अफ्रीका ने अपना चौथा विकेट गंवा दिया है.
डेवाल्ड ब्रेविस 4 गेंदों में 2 रन बनाकर चलते बने हैं. साउथ अफ्रीका को बड़ा झटका लगा है. पिछले कुछ ओवरों में प्रोटियाज टीम ने रनगति को काफी तेजी से बढ़ाया था और दबाव भारतीय बॉलर्स पर नजर आ रहा था. हालांकि, शिवम दुबे ने आते के साथ ही अपना काम कर दिया है.
6 ओवर का खेल हो चुका है और साउथ अफ्रीका ने स्कोर बोर्ड पर 66 रन लगा दिए हैं. एडम मार्करम 200 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे हैं और 19 गेंदों में 38 रन ठोक चुके हैं. वहीं, रयान रिकेल्टन ने भी 13 गेंदों में 28 रन ठोक दिए हैं.
पहले ही ओवर में अर्शदीप सिंह ने जॉर्ज लिंडे को बिना खाता खोले पवेलियन की राह दिखा दी है. टीम इंडिया की गेंद से भी बेहतरीन शुरुआत हुई है.
पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 241 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए हैं. जीत के लिए साउथ अफ्रीका को 241 रन बनाने होंगे. हार्दिक पांड्या ने अंतिम ओवरों में 10 गेंदों में 30 रन जड़े, जिसके बूते भारतीय टीम बड़े टोटल तक पहुंचने में सफल रही.
हार्दिक पांड्या 10 गेंदों में 30 रन जड़कर पवेलियन की ओर चल पड़े हैं. हार्दिक ने फैन्स का खूब मनोरंजन किया.
रिंकू सिंह 13 गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हो गए हैं. रिंकू आज लय में बिल्कुल भी दिखाई नहीं दिए. अपनी इस पारी में रिंकू ने सिर्फ एक चौका और एक सिक्स जमाया.
17 ओवर में टीम इंडिया के स्कोर बोर्ड पर 203 रन लग गए हैं. रिंकू सिंह बड़े शॉट्स लगाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. 12 गेंदों में वह सिर्फ 16 रन ही बना सके हैं.
15 ओवर के बाद टीम इंडिया के स्कोर बोर्ड पर 195 लग चुके हैं. अक्षर पटेल और रिंकू सिंह की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है और जमकर धमाल मचा रहे हैं.
30 रन बनाकर सूर्यकुमार यादव पवेलियन की ओर चल पड़े हैं. सूर्या ने अच्छी खासी प्रैक्टिस कर ली है और आज भी बेहतरीन लय में दिखाई दिए.
तिलक वर्मा 45 रन बनाकर आउट हो गए हैं. 19 गेंदों की इस पारी में तिलक ने 3 चौके और 3 सिक्स जमाए.
अभिषेक शर्मा 24 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हो गए हैं. आज अभिषेक लय में दिखाई नहीं दिए और बॉल को टाइम करने के लिए संघर्ष करते हुए दिखाई दिए.
8 ओवर में ही टीम इंडिया ने 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है. तिलक 20 और अभिषेक 24 रन बनाकर खेल रहे हैं.
ईशान किशन ने महज 20 गेंदों में तूफानी अर्धशतक ठोक डाला है. ईशान रिटायर्ड आउट होकर ड्रेसिंग रूम लौट गए हैं. 20 गेंदों की अपनी इस पारी में मगर ईशान ने जबरदस्त मनोरंजन किया है.
एनरिक नॉर्किया के पहले ही ओवर में ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने 29 रन ठोक डाले हैं. इस ओवर में चार सिक्स और एक चौका आया है. 17 गेंदों में ही ईशान ने 47 रन ठोक डाले हैं.
टीम इंडिया की शुरुआत तूफानी रही है. 3 ओवर में ही स्कोर बोर्ड पर 30 रन लग चुके हैं. ईशान किशन 24 पर पहुंच गए हैं और कमाल की लय में दिख रहे हैं. वहीं, अभिषेक आज धीमा खेल रहे हैं और 7 गेंदों में 2 रन ही बना सके हैं.
भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. क्रीज पर ईशान किशन और अभिषेक शर्मा बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं. ईशान ने पहली ही ओवर में आक्रामक बल्लेबाजी की.
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने साफ कर दिया है कि पारी का आगाज अभिषेक शर्मा और ईशान किशन करेंगे. यानी संजू सैमसन की जगह पर अब खतरा मंडरा रहा है.
टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. यानी साउथ अफ्रीका पहले बॉलिंग करती हुई नजर आएगी.
याद रखिए पिछले विश्व कप में साउथ अफ्रीका ही भारत के सामने फाइनल मुकाबले में थी. ऐसे में इस टीम को बिल्कुल भी हल्के में नहीं लिया जा सकता है. प्रोटियाज टीम के पास मैच विनर्स की भरपार है.
अक्षर पटेल के लिए आज मैच प्रैक्टिस का बढ़िया मौका होगा. अक्षर न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज में इंजरी की वजह से तीन मैच नहीं खेल सके थे. आज अक्षर के पास बल्ले और गेंद दोनों से रंग जमाने का मौका होगा.
ईशान किशन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन किया था. ऐसे में यह देखना होगा कि उन्हें आज मैदान पर उतारा जाएगा या नहीं.
संजू सैमसन को आज प्लेइंग 11 में जगह मिलेगी या नहीं यह देखना दिलचस्प होगा. न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज में संजू बुरी तरह से फ्लॉप रहे थे.
टी-20 वर्ल्ड कप के आगाज से पहले आज टीम इंडिया अपने इकलौते वॉर्मअप मैच में साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी. सूर्या एंड कंपनी के पास आज अपनी तैयारियों का टेस्ट करने का मौका होगा.
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in