India vs Sri Lanka XI: श्रीलंका ने पहले दिन बना दिए 350 से ज्यादा रन, भारत के गेंदबाजों को करनी पड़ी मशक्कत – Hindustan

India vs Sri Lanka XI Warm Up Match: श्रीलंका इलेवन ने शुक्रवार को 3 दिवसीय प्रैक्टिस मैच में दमदार बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन 90 ओवर में 8 विकेट खोकर 363 रन बनाए। टीम के लिए रविन्दु रसन्था, निशान मदुश्का और सोनल ने अर्धशतकीय पारी खेली। भारत की ओर से रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव और मानव सुथार को 2-2 विकेट मिले। श्रीलंका के लिए पहले दिन रविन्दु ने सर्वाधिक रन बनाए। उन्होंने 143 गेंदों का सामना करते हुए 71 रन की पारी खेली। मानव सुथार ने उन्हें पवेलियन भेजा। भारत के लिए सबसे किफायती गेंदबाज मानव सुथार रहे, जिन्होंने 13 ओवर में 33 रन देकर दो विकेट लिए।
टीम इंडिया आज से श्रीलंका इलेवन के खिलाफ 3 दिवसीय प्रैक्टिस मैच में खेलने उतरी है। इस मैच में श्रीलंका इलेवन के कप्तान सोनल दिनुशा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। शुरुआत भी टीम की दमदार रही। भारत को पहले विकेट के लिए 110 रनों का इंतजार करना पड़ा। वह विकेट भी रन आउट के रूप में गिरा। दूसरा विकेट भारत को 41वें ओवर में मिला। इसके बाद टी ब्रेक से पहले दो और विकेट भारत ने चटकाए। प्रैक्टिस मैच के लिए कोई प्लेइंग इलेवन अनाउंस नहीं होती है, क्योंकि 11 बल्लेबाज बल्लेबाजी कर सकते हैं और 11 गेंदबाज गेंदबाजी कर सकते हैं। इस मैच के पहले दिन शुभमन गिल उपलब्ध नहीं हैं। टॉस के लिए कप्तान के तौर पर केएल राहुल आए थे। गिल को गुरुवार को प्रैक्टिस के दौरान हाथ में चोट लगी थी।
BCCI ने शुभमन गिल को लेकर अपडेट जारी किया है और कहा है, “गुरुवार को भारत की प्रैक्टिस के दौरान कप्तान शुभमन गिल के दाहिने हाथ की रिंग फिंगर में चोट लग गई। सावधानी के तौर पर, वह SLC XI के खिलाफ वार्मअप गेम के पहले दिन मैदान पर नहीं उतरेंगे। BCCI की मेडिकल टीम उनकी प्रोग्रेस पर नजर रख रही है।”
श्रीलंका इलेवन की बल्लेबाजी जारी है। निशान मदुश्का और रविंदु रसंता ओपनिंग पर उतरे हैं। 7 ओवर में 23 रन बिना विकेट खोए मेजबान टीम ने बना लिए हैं। मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को अभी तक कोई मदद विकेट से नहीं मिला है। 19 ओवर में 101 रन श्रीलंका इलेवन ने बना लिए हैं। भारतीय गेंदबाजों को कोई मदद अभी तक नहीं मिली है।
टीम इंडिया को पहली विकेट 110 रन और 21वें ओवर में आकर मिली। वह भी रन आउट के तौर पर। दिलशान मदुश्का 66 रन बनाकर रन आउट हो गए। श्रीलंका 11 ने लंच ब्रेक तक 138/1 (29 ओवर) बनाए। दूसरी सफलता रविंद्र जडेजा ने भारत को दिलाई। 41वें ओवर में उन्होंने पसिंदु सूर्याबंद्रा को 35 रन पर बोल्ड कर दिया।
मानव सुथार ने भारत को तीसरी सफलता दिलाई। उन्होंने 71 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे रविंदु रसंता को मोहम्मद सिराज के हाथों कैच आउट कराया। टी ब्रेक से पहले आखिरी ओवर में गुरनूर बराड़ ने पवन रथनायके को देवदत्त पडिक्कल के हाथों कैच आउट करा दिया। वे 47 गेंदों में 39 रन बनाकर आउट हुए। इस तरह भारत को चौथी सफलता हाथ लगी। टी ब्रेक के तुरंत बाद कुलदीप यादव ने अहान विक्रमसिंघे को आउट करके श्रीलंका को पांचवां झटका दिया। उन्होंने 43 गेंद में 31 रन बनाए। श्रीलंका को 72वें ओवर में छठा झटका लगा। अंजला 13 रन बनाकर कुलदीप का शिकार बने। रविंद्र जडेजा ने सोनल को आउट किया। उन्होंने 51 रन की पारी खेली। सुथार ने दिनुशा को आउट करके श्रीलंका को 8वां झटका दिया।
इस अभ्यास मैच के जरिए शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम 15 अगस्त से खेली जाने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए अपनी तैयारियों को दुरुस्त करना चाहेगी। इस दौरान बल्लेबाजों पर फोकस होगा कि वे स्पिन को कैसे खेलते हैं। इसके अलावा गेंदबाजी लाइनअप पर भी नजरें होंगी कि वे किस तरह का प्रदर्शन करते हैं। हालांकि, प्रैक्टिस मैच की पिच स्पिनरों की मददगार नजर नहीं आ रही है। IND vs SL XI प्रैक्टिस मैच भारतीय समयानुसार 10 बजे शुरू होना है।
श्रीलंका में स्पिनरों को मदद मिलती है, लेकिन टीम इंडिया के मैनेजमेंट ने प्रैक्टिस गेम के लिए जो पिच श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने दी है, उस पर ऐतराज जताया है, क्योंकि बहुत ज्यादा घास उस पिच पर छोड़ी गई है, जहां स्पिनरों को मदद मिलने की संभावना बहुत कम है। आखिरी दिन शायद स्पिनर खेल में आ सकते हैं। अगर प्रैक्टिस गेम में ऐसी पिच दी और मुख्य मैच में स्पिन फ्रेंडली विकेट बनाई तो फिर इस अभ्यास मैच का कोई फायदा नहीं होगा। यही चिंता भारतीय टीम को है।
निशान मदुश्का, पसिंदु सोरियाबंदरा, पवन रथनायके, अहान विक्रमसिंघे, सोनल दिनुशा (c), अंजला बंदरा (w), निपुण धनंजय, लाहिरू कुमारा, विश्व फर्नांडो, असंका मनोज, इसिता विजेसुंदरा, रमेश मेंडिस, दिलुम सुदीरा, केशर नुवांथा, रविंदु रसंथा
शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, केएल राहुल (c), ऋषभ पंत (w), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार, सारांश जैन, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, औकिब नबी, गुरनूर बराड़
विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर ‘खबर नॉन स्टॉप’ से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट ‘कैच न्यूज’ में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद ‘डेली हंट’ में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। ‘दैनिक जागरण’ की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News