Indian Railways: देश के रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पुंछ और राजौरी, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी ये जानकारी – AajTak

Feedback
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार, 30 अप्रैल को कहा कि सरकार जम्मू-कश्मीर के पुंछ और राजौरी जिलों को देश के रेल नेटवर्क से जोड़ने पर पूरा ध्यान देगी. साथ ही बारामूला जिले के सीमावर्ती इलाके उरी को भी ट्रेन से जोड़ने का काम किया जाएगा.
रेल मंत्री ने श्रीनगर-जम्मू के बीच चलने वाली पहली सीधी वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस मौके पर उन्होंने बताया कि पूंछ-राजौरी और उरी रेल लिंक के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) पहले ही तैयार हो चुकी है. वैष्णव ने कहा कि अब हम पुंछ और राजौरी को रेल कनेक्टिविटी देने पर फोकस करेंगे. उरी को भी ट्रेन से जोड़ने का प्रोजेक्ट उठाएंगे. इन दोनों परियोजनाओं की DPR बन चुकी है और हम जल्द से जल्द काम शुरू करने की कोशिश करेंगे.
वंदे भारत एक्सप्रेस को बताया जम्मू-कश्मीर की लाइफलाइन
रेल मंत्री ने जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस को जम्मू-कश्मीर के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया. उन्होंने कहा कि यह ट्रेन अब इस क्षेत्र के लोगों की लाइफलाइन बन चुकी है. पिछले साल प्रधानमंत्री मोदी ने कटरा से कश्मीर तक इस ट्रेन को शुरू किया था. यह ट्रेन काफी लोकप्रिय है और इसमें 100 प्रतिशत सीटें भरी रहती हैं. अब इस ट्रेन की क्षमता बढ़ाकर 8 कोच से 20 कोच कर दी है. 
जम्मू-श्रीनगर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत, जानें रूट और खासियत
 
सामान ढुलाई में भी बड़ा फायदा
रेल मंत्री ने बताया कि यह ट्रेन सिर्फ यात्रियों के लिए नहीं बल्कि सामान ढोने में भी बहुत उपयोगी साबित हो रही है. कश्मीर के लोगों को इससे काफी फायदा हो रहा है. ट्रेन से सीमेंट, कारें और बाइक जैसा सामान भी ले जाया जा रहा है. इससे सीमेंट के दाम प्रति बैग 50 रुपये तक कम हो गए हैं. इसके अलावा करीब दो करोड़ किलोग्राम (20,000 टन) सेब और दूसरे फलों को ट्रेन के जरिए देश के दूसरे हिस्सों में भेजा गया है.  
हर मौसम में चल सकती है ट्रेन
अश्विनी वैष्णव ने वंदे भारत ट्रेन की खासियत बताते हुए कहा कि यह सभी मौसमों में चल सकती है. यह ट्रेन माइनस 10 डिग्री तापमान में भी आसानी से चल सकती है. पिछले सर्दियों में एक फुट बर्फ गिरने के बावजूद ट्रेन नियमित रूप से चली. इसमें यात्रियों की सुविधा के लिए सभी आधुनिक सुविधाएं हैं. यह पूरी तरह से ऑल-वेदर ट्रेन है. 
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News