International Men’s Day Gift Ideas 2025: अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस पर देना है कुछ खास, ये 5 गिफ्ट आइटम्स कर सकते हैं खुश – News24 Hindi

—विज्ञापन—
International Men’s Day Gift Ideas for Father, Boyfriend or Brother: 19 नवंबर के दिन अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाया जाता है. यह दिन खासतौर से पुरुष के लिए होता है, ऐसे में आप अपने करीबी को गिफ्ट देकर खुश कर सकते हैं. गिफ्ट्स मार्केट में आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन कई बार हमारे समझ नहीं आता कि ऐसा क्या लिया जाए जो हमारे करीबी को समझ आ जाए. अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस पर अगर आप भी पापा, भाई, दोस्त या पार्टनर को एक प्यारा-सा गिफ्ट देकर उन्हें स्पेशल महसूस कराना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल बिल्कुल आपके लिए है. यहां कुछ बेहतरीन गिफ्ट आइडियाज दिए गए हैं, जो किसी भी पुरुष के चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं. 
आप अपने खास को स्पेशल फील कराने के लिए कस्टमाइज्ड गिफ्ट भी दे सकते हैं. इसके लिए फोटो प्रिंटेड शर्ट, मग या वॉल फ्रेम आदि दे सकते हैं. अगर आपके स्पेशल वन को बैग पसंद है तो कस्टमाइज्ड बैग को भी दिया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- International Men’s Day: आखिर क्यों 19 नवंबर को मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस, जानें इसके पीछे का इतिहास
स्किनकेयर हैम्पर जिसमें सभी चीजों को शामिल किया जा सकता है जैसे- शेविंग किट या स्किन केयर प्रोडक्ट्स आदि. आप अपने बजट के हिसाब से चीजें सेलेक्ट कर सकते हैं. अगर आपके स्पेशल वन को परफ्यूम पसंद है तो इसे भी हैम्पर में रखा जा सकता है.
पुरुष दिवस पर पार्टनर को फिटनेस किट का तोहफा भी दिया जा सकता है. वैसे भी पुरुष को फिटनेस और हेल्थ से रिलेटेड चीजें काफी पसंद आती हैं. आप जिम का सामान भी दे सकते हैं जैसे- योगा मैट और वर्कआउट गियर आदि.
अगर आपका बाहर से कुछ खरीदने का बजट नहीं है तो घर पर कुछ बनाकर भी दिया जा सकता है. वैसे तो यह आपके पार्टनर की पसंद कर निर्भर करेगा. लेकिन अगर आप चाहें तो क्यूट लव लेटर,  फूल और चॉकलेट भी दे सकते हैं.
कपड़े देना भी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. आप सर्दियों में गर्म रखने के लिए आरामदायक स्वेटर या हूडी दे सकते हैं. यह स्टाइल और कम्फर्ट दोनों देता है. वरना आप शर्ट या टी-शर्ट को भी सेलेक्ट कर सकते हैं.  
इसे भी पढ़ें- International Men’s Day 2025: हमारी खुशी के लिए खुद को समर्पित कर देते हो तुम… अतंर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस पर भेजें ये खास शुभकामनाएं

न्यूज 24 पर पढ़ें लाइफस्टाइल, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News