Apple ने अपने लॉन्च हुए iPhone 18 Pro सीरीज और iPhone Duo की कीमत का खुलासा कर दिया है। एप्पल इवेंट में कंपनी ने अपनी इस सीरीज को भारत समेत ग्लोबल मार्केट में पेश किया है। एप्पल के नए लॉन्च हुए सभी आईफोन लेटेस्ट A20 Pro चिपसेट के साथ आते हैं। यह एप्पल का लेटेस्ट चिप है, जो 2nm टेक्नोलॉजी पर काम करता है। यह एप्पल का अब तक का सबसे एडवांस चिप है, जिसमें 6 कोर CPU और 7 कोर GPU मिलता है। इसमें इन-हाउस C2 मॉडम दिया गया है। नए लॉन्च हुए iPhone की इंडिया प्राइस और सेल डेट कंपनी ने अनाउंस कर दी है।
iPhone Duo को भारत में दो कलर ऑप्शन- Night Sky और Star White में लॉन्च किया गया है। इसे चार स्टोरेज वेरिएंट्स- 256GB, 512GB, 1TB और 2TB में खरीदा जा सकता है। इसकी शुरुआती कीमत 2,99,900 रुपये है। वहीं, इसके अन्य वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः 3,24,900 रुपये, 3,74,900 रुपये और 4,49,900 रुपये है। इसका भारत में प्री-ऑर्डर 16 अक्टूबर शाम 5:30 बजे से शुरू होगा और इसे 23 अक्टूबर से सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। फोन की खरीद पर 7,000 रुपये का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।
एप्पल का यह लेटेस्ट iPhone 18 Pro मॉडल भी चार स्टोरेज वेरिएंट्स- 256GB, 512GB, 1TB और 2TB में आता है। इसकी कीमत भारत में 1,64,900 रुपये से शुरू होती है। अन्य तीनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः 1,89,900 रुपये, 2,39,900 रुपये और 3,14,900 रुपये है। इसे चार कलर ऑप्शन – डीप ब्लैक, ग्लेशियर, सिल्वर और बरगंडी में खरीदा जा सकता है। इसे 12 सितंबर शाम 5:30 बजे से प्री-ऑर्डर किया जा सकेगा। वहीं, इसकी सेल 18 सितंबर से शुरू होगी। फोन की खरीद पर 7,000 रुपये तक का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट मिलेगा।
iPhone 18 Pro Max को भी चार स्टोरेज वेरिएंट्स- 256GB, 512GB, 1TB और 2TB में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत भारत में 1,79,900 रुपये से शुरू होती है। अन्य तीनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः 2,04,900 रुपये, 2,54,900 रुपये और 3,29,900 रुपये है। इसे भी चार कलर ऑप्शन – डीप ब्लैक, ग्लेशियर, सिल्वर और बरगंडी में खरीदा जा सकता है। इसे भी 12 सितंबर शाम 5:30 बजे से प्री-ऑर्डर किया जा सकेगा। वहीं, इसकी सेल 18 सितंबर से शुरू होगी। फोन की खरीद पर 7,000 रुपये तक का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट मिलेगा।
यह भी पढ़ें – iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च होते ही महंगे हुए iPhone 17, iPhone 17e और iPhone Air
© 2009-2026 Independent News Service. All rights reserved.