IPL 2026: कब, कहां और कैसे देखें PBKS vs GT का लाइव मैच? मोबाइल पर देखने के लिए करना होगा ये काम – News24 Hindi

—विज्ञापन—
PBKS vs GT Live Streaming: आईपीएल 2026 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है. हर दिन एक से बढ़कर एक हाई वोल्टेज मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. इस सीजन का चौथा मुकाबला पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच देखने को मिलेगा. ये मैच न्यू चंडीगढ़ मुल्लांपुर में होने वाला है. दोनों ही टीमों के लिए ये इस सीजन का पहला मैच होगा तो ऐसे में दोनों टीमों के कप्तान इस मैच में जीत हासिल करना चाहेंगे. इस मैच से पहले हर किसी के मन में सवाल है कि इस मैच का लाइव प्रसारण किस चैनल पर और कैसे देख पाएंगे. आइए आपको देते हैं इससे जुड़ी पूरी जानकारी.
पंजाब किंग्स की टीम ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पिछले साल कमाल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया था तो वहीं गुजरात की टीम शुभमन गिल की कप्तानी में पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर रही थी. इस बार दोनों टीमों की नजरें खिताब जीतने पर होंगी.
पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच का मुकाबला न्यू चंडीगढ़ मुल्लांपुर में होने जा रहा है. इस मैच की पहली गेंद 7 बजकर 30 मिनट पर फेंकी जाएगी. इससे आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे.
पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच का ये मुकाबला बेहद ही रोमांचक होने वाला है. इस मैच का लाइव प्रसारण स्टार नेटवर्क पर ही होगा. टीवी पर देखने के लिए फैंस को स्टार स्पोर्ट्स के चैनल का रिचार्ज करना होगा तो वहीं मोबाइल पर देखने के लिए जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन लेना होगा.
आईपीएल के इतिहास में अब तक दोनों टीमों के बीच 6 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान 3 बार पंजाब की टीम ने जीत हासिल की है तो वहीं 3 बार गुजरात ने बाजी मारी है. इस बार दोनों ही टीमों की नजरें हेड टू हेड रिकॉर्ड में लीड बनाने पर होगी.
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, अजमातुल्लाह ओमरजई, मार्को यानसेन, अर्शदीप सिंह, जैवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल. गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, राशिद खान, कगिसो रबादा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News