IPL 2026: मुंबई के खिलाफ RCB करेगी इस विदेशी खिलाड़ी को बाहर! ऐसी दिख सकती है प्लेइंग 11 – News24 Hindi

—विज्ञापन—
IPL 2026: आईपीएल 2026 का 20वां मुकाबला बेहद ही खास होने वाला है. एक तरफ विराट कोहली की आरसीबी होगी तो वहीं दूसरी तरफ रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस. दोनों ही टीमों के लिए ये चौथा सीजन होगा. आरसीबी अब तक 2 मैच जीत चुकी है तो वहीं मुंबई केवल एक मैच ही जीती है. आरसीबी इस मैच में जीत हासिल कर पॉइंट्स टेबल में अपनी जगह मजबूत करना चाहेगी. ऐसे में टीम की प्लेइंग 11 में भी बड़ा बदलाव हो सकता है.
आरसीबी के सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से बाहर बैठना पड़ सकता है. उनका फॉर्म इस समय साथ नहीं दे रहा है और अभी तक टूर्नामेंट में उनका बल्ला खामोश ही रहा है. अब तक खेली 3 पारियों में उन्होंने केवल 54 रन ही बनाए हैं. 
फिल सॉल्ट की जगह लेने के लिए जैकब बेथेल आरसीबी की टीम में हैं. 22 साल के इस युवा खिलाड़ी ने इंग्लैंड के लिए कमाल का प्रदर्शन किया है. हाल ही में हुए टी20 विश्व कप में भी वो अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं. ऐसे में वो मुंबई के खिलाफ विराट कोहली के साथ ओपनिंग करते दिख सकते हैं. 
जैकब बेथेल 22 साल के युवा खिलाड़ी हैं और उन्होंने इंग्लैंड के लिए बेहतरीन खेल दिखाया है. उन्होंने टीम के लिए अब तक खेले 31 मैचों में 697 रन बनाए हैं. इस दौरान वो 1 शतक तो वहीं 3 अर्धशतक भी जड़ चुके हैं.
फिलहाल आरसीबी की प्लेइंग 11 में और कहीं भी बदलाव की गुंजाइश नजर नहीं आ रही है. मिडिल ऑर्डर में टीम के पास देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, जितेश शर्मा, टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड जैसे ताबड़तोड़ बल्लेबाज हैं.
जोश हेजलवुड की वापसी के बाद आरसीबी की गेंदबाजी और भी ज्यादा मजबूत नजर आ रही है. हेजलवुड की गैरमौजूदगी में जैकब डफी ने भी टीम के लिए शानदार काम किया था. टीम में भुवनेश्वर कुमार का अनुभव है तो वहीं युवा अभिनंदन भी अच्छी लय में दिख रहे हैं.
विराट कोहली, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News