IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए पहला मैच नहीं खेलेंगे ये 5 खिलाड़ी! LSG के खिलाफ बैठना पड़ सकता है बाहर – News24 Hindi

—विज्ञापन—
DC Players Who Might Not Play First Match: IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स का पहला मैच लखनऊ सुपर जायंट्स से 1 अप्रैल को होगा. दिल्ली कैपिटल्स टीम काफी मजबूत नजर आ रही है. वो इस बार ट्रॉफी जीतने के बड़े दावेदार हैं. इसी वजह से वो टूर्नामेंट की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में करना और पहला मैच जीतना चाहेंगे. दिल्ली कैपिटल्स के पास कई बड़े नाम हैं और सभी को पहले मैच में खेलने का मौका नहीं मिलेगा. कुछ खिलाड़ी बाहर बैठ सकते हैं.
IPL 2025 में करुण नायर का प्रदर्शन बढ़िया था लेकिन इस साल शायद शुरुआती मैचों में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिलेगा. दिल्ली कैपिटल्स ने नीतीश राणा को टीम में शामिल किया है. राणा अगर अच्छी फॉर्म में नहीं रहे, तो करुण को चांस मिल सकता है.
समीर रिजवी अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और पिछले साल फिनिशर के रूप में वो DC का हिस्सा थे. हालांकि, इस बार उन्होंने डेविड मिलर को अपनी टीम में जगह दी है. ऐसे में रिजवी को शायद शुरुआती मैचों में खेलने का चांस नहीं मिलेगा. समीर को बाद में बतौर इम्पैक्ट प्लेयर मौका मिल सकता है.
मिचेल स्टार्क दिल्ली कैपिटल्स के सबसे प्रमुख तेज गेंदबाज हैं. लेकिन वो DC के लिए शुरुआती कुछ मैच नहीं खेलेंगे. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने आधिकारिक रूप से ऐलान कर दिया है कि स्टार्क IPL का शुरुआती चरण मिस करेंगे. ऐसे में LSG के खिलाफ खेलना उनके लिए बेहद मुश्किल नजर आ रहा है.
आकिब दार को दिल्ली कैपिटल्स ने 8.40 करोड़ रूपये में खरीदा है लेकिन शुरुआत में शायद उन्हें चांस नहीं मिलेगा. दिल्ली कैपिटल्स के पास टी नटराजन और मुकेश कुमार जैसे दो अनुभवी IPL गेंदबाज हैं. पहले मैच में टीम इन दोनों के साथ उतर सकती है.
लुंगी एनगिडी के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 काफी शानदार रहा था. उन्होंने साउथ अफ्रीका के लिए धमाल मचाया था लेकिन पहले मैच में शायद उन्हें खेलने का मौका नहीं मिलेगा. LSG के खिलाफ उन्हें बाहर बैठना पड़ सकता है.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
मध्य प्रदेश के महेश्वर निवासी उज्जवल पालनपुरे, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पृष्ठभूमि और खेलों के प्रति जुनून का एक अनूठा संगम हैं. 2019 में Sportskeeda Hindi के साथ पत्रकारिता सफर की शुरुआत करने वाले उज्जवल ने ONE Championship जैसे वैश्विक मंचों पर भी अपनी सेवाएं दी हैं. क्रिकेट के साथ-साथ कबड्डी, WWE, गेमिंग और MMA पर गहरी पकड़ और लेखन उनकी पहचान है. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 के साथ स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के रूप में डिजिटल पिच पर अपनी नई पारी खेल रहे हैं.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News