IPO News: मुकेश अंबानी की जियो प्लेटफॉर्म्स का बहुप्रतीक्षित आईपीओ 21 से 23 अक्टूबर तक खुलने की उम्मीद है, जिसकी लिस्टिंग 28 अक्टूबर को हो सकती है।
जियो आईपीओ 21 से 23 अक्टूबर तक खुलने की उम्मीद है।
जियो आईपीओ 21 से 23 अक्टूबर तक खुलने की उम्मीद है।
संभावित लिस्टिंग 28 अक्टूबर को, बाजार की स्थिति पर निर्भर।
₹37,700 करोड़ का आईपीओ, कर्ज चुकाने में होगा उपयोग।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। मुकेश अंबानी के जियो आईपीओ को निवेशकों का लंबे अरसे से इंतजार था। 28 अगस्त को सेबी से मिली मंजूरी के बाद अब इसके खुलने का इंतजार भी खत्म होने वाला है। मामले की जानकारी रखने वाले लोगों के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल होल्डिंग कंपनी जियो प्लेटफऑर्म्स लिमिटेड इस महीने अपना बहुप्रतीक्षित IPO लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।
मुकेश अंबानी की Reliance Industries की डिजिटल शाखा का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (Jio IPO) सब्सक्रिप्शन के लिए 21 से 23 अक्टूबर तक खुलने की उम्मीद है, जबकि एंकर बुक के लिए यह 19 अक्टूबर को खुल सकता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शेयरों की लिस्टिंग 28 अक्टूबर को सकती है। हालांकि, अभी कंपनी की ओर से किसी भी प्रकार की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
एक सूत्र ने बताया, “Jio अपना IPO लॉन्च करने के काफी करीब है, हालांकि मार्केट की स्थिति और ग्लोबल घटनाक्रम इसके समय पर असर डालेंगे। सेबी के साथ रेगुलेटरी प्रोसेस काफी हद तक पूरी हो चुकी है और सभी जरूरी मंजूरियां मिल चुकी हैं।”
मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि हाल की बैठकों में कंपनी को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) और घरेलू निवेशकों से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली है।
एंकर बुक: 19 अक्टूबर
IPO खुलेगा: 21 अक्टूबर
IPO बंद होगा: 23 अक्टूबर
संभावित लिस्टिंग: 28 अक्टूबर
ये तारीखें बाजार की स्थितियों पर निर्भर करती हैं और वित्तीय बाजारों में होने वाले बदलावों के आधार पर इनमें परिवर्तन हो सकता है।
मुकेश अंबानी की जियो ने अभी तक इश्यू के फाइनल साइज का खुलासा नहीं किया है, लेकिन मार्केट के अनुमानों के मुताबिक यह आईपीओ लगभग ₹37,700 करोड़ का हो सकता है। अगर यह इतना बड़ा हुआ, तो यह इश्यू हुंडई मोटर इंडिया के ₹27,858.75 करोड़ के IPO से भी बड़ा हो सकता है और भारतीय बाजार की सबसे बड़ी पब्लिक ऑफरिंग में से एक बन सकता है।
SEBI के पास जमा किए गए IPO पेपर्स के अनुसार, इश्यू का 50% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) के लिए, 35% रिटेल इंडिविजुअल इन्वेस्टर्स (RIIs) के लिए और 15% नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NIIs) के लिए रिजर्व है।
DRHP के अनुसार, Jio Platforms IPO से मिली रकम में से लगभग ₹27,500 करोड़ का इस्तेमाल अपनी टेलीकॉम सब्सिडियरी, Reliance Jio Infocomm (RJIL) के बकाया कर्ज को पूरी तरह या आंशिक रूप से चुकाने या समय से पहले चुकाने के लिए करने की योजना बना रही है।
यह भी पढ़ें- PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त से पहले कृषि मंत्री की बड़ी घोषणा! नीदरलैंड से मजबूत होगी कृषि क्षेत्र में साझेदारी
“शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।”
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)