महाराष्ट्र महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने खाने की साफ-सफाई और सुरक्षा नियमों के गंभीर उल्लंघन के आरोप में मुंबई के जुहू स्थित इस्कॉन (ISKCON) मंदिर परिसर में चलने वाले प्रसिद्ध ‘गोविंदास रेस्टोरेंट’ समेत तीन फूड आउटलेट्स के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए हैं।
एफडीए की टीम ने 3 सितंबर को ‘हरे कृष्णा लैंड’ (इस्कॉन जुहू) परिसर में अचानक छापेमारी की थी। इस दौरान रसोई घर में कीड़े, कीट-पतंगे, जाम नालियां और भारी गंदगी पाई गई, जिसके बाद 7 सितंबर को यह कड़ा आदेश जारी किया गया।
एफडीए के अधिकारियों की ओर से समीक्षा की गई तस्वीरों और रिपोर्ट के आधार पर कई गंभीर खामियां पाई गईं।
FDA के एक्शन के बाद इस्कॉन जुहू प्रशासन ने एक आधिकारिक बयान जारी कर अपना पक्ष रखा है।
इस्कॉन ने कहा कि एफडीए की जांच में उनके मौजूदा सुरक्षा मानकों का स्तर 70% आंका गया था और कुछ क्षेत्रों में सुधार के निर्देश दिए गए थे।
संस्था ने स्पष्ट किया कि जब तक सभी सुधार वाले उपाय पूरे नहीं हो जाते और एफडीए के शत-प्रतिशत मानकों को हासिल नहीं कर लिया जाता, तब तक जुहू परिसर की रेस्टोरेंट रसोई बंद रहेगी।
इस्कॉन के प्रवक्ता पारिजात ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई कमर्शियल रेस्टोरेंट और स्नैक स्टॉल पर हुई है, जबकि भक्तों और सेवा कार्यों के लिए चलने वाली सामान्य कम्युनिटी किचन (लंगर) चालू है।
एफडीए की तरफ से चलाया जा रहा यह अभियान केवल इस्कॉन तक सीमित नहीं है। हाल ही में मुंबई के कुर्ला स्थित IRCTC के लिए खाना बनाने वाली बेस किचन ‘आरके एसोसिएट्स’ के लाइसेंस भी स्वच्छता में खामियों के चलते निलंबित किए गए हैं। एफडीए ने साफ कर दिया है कि आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी संस्थान को बख्शा नहीं जाएगा।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play