Israel-Iran War News LIVE Update: इजरायल-ईरान अब जंग के मैदान में कूद पड़े हैं. बीते कुछ समय से मिडिल ईस्ट में जिसका डर था वही हुआ है. इजरायल और ईरान के बीच तनाव ने अब खतरनाक मोड़ ले लिया है. इजरायल और ईरान अब आमने-सामने से युद्ध करने लगे हैं. इजरायल ने आज यानी 13 जुन की सुबह ईरान पर सैन्य हमला कर दिया है. इजरायल ने ईरान के सैन्य ठिकानों और न्यूक्लियर ठिकानों पर आज यानी शुक्रवार की सुबह हमला किया. इजरायल ने 300 हवाई हमले किए. इसके बाद ईरान में खलबली मच गई. इजरायल ने ईरान के न्यूक्लियर साइट्स और सैन्य ठिकानों को टारगेट कर तेहरान में कई हमले किए. इसके बाद तेहरान में एयरस्पेस को बंद कर दिया गया. ईरान सरकार ने देशभर में इमरजेंसी लागू कर दी है. माना जा रहा है कि इजरायल के हमले में ईरान को बड़ा नुकसान पहुंचा है. इजरायल ने ईरान के आर्मी चीफ, आईआरजीसी चीफ और टॉप न्यूक्लियर वैज्ञानिकों को मार गिराया है. हालांकि, अब ईरान ने भी पलटवार किया है. ईरान ने 100 ड्रोन से इजरायल पर हमला किया है. चलिए जानते हैं इजरायल-ईरान युद्ध से जुड़े हर लेटेस्ट अपडेट्स.
Iran War News LIVE Update: इजराइल के ईरान पर हमले के बाद ईरानी हवाई क्षेत्र बंद किए जाने की वजह से शुक्रवार को एअर इंडिया की लंबी और बहुत लंबी दूरी की 16 उड़ानों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया. विमानन कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. निजी विमानन कंपनी एअर इंडिया ने एक यात्रा परामर्श में यह भी कहा कि यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए उड़ानों की व्यवस्था की जा रही है. इजराइल ने शुक्रवार को ईरान की राजधानी तेहरान पर हमला किया, जिसमें ईरान के परमाणु संयंत्रों, बैलिस्टिक मिसाइल कारखानों और सैन्य कमांडरों को निशाना बनाया गया.
Israel Iran War News LIVE Update: ईरान ने अपनी तबाही का बदला लेने का प्लान बना लिया है. ईरान ने Jamkaran Masjid पर लाल झंडा फहरा कर अपने इरादे बता दिया. ईरान ने लाल झंडा फहराकर इजरायल से बदला लेने का ऐलान कर दिया. इजरायल ने शुक्रवार सुबह ईरान पर 200 फाइटर जेट्स से हमला किया. इसमें ईरान के आर्मी चीफ समेत कई टॉप वैज्ञानिक मारे गए.
Israel-Iran War Death Toll: इजरायल के हमले में ईरान में कौन-कौन मारा गया है. अब इसकी डिटेल सामने आ गई है. खुद ईरान ने पुष्टि की है कि इजरायल ने कितने लोगों को मार गिराया है:
– हुसैन सलामी (आईआरजीसी के कमांडर-इन-चीफ)
– घोलम-अली रशीद (सशस्त्र बलों के रणनीतिक कमांडर)
– डॉ. तेहरांची (परमाणु हथियार विकसित करने की अमाद योजना में परियोजना पर्यवेक्षक और परमाणु विस्फोटक परीक्षण पर आधारित उप-परियोजना 3/30 के परियोजना पर्यवेक्षक. वे ईरान के शीर्ष परमाणु वैज्ञानिकों में से एक थे.)
– फेरेदून अब्बासी (ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन के पूर्व प्रमुख)
Israel-Iran News: इजरायल संग जंग में ईरान को पाकिस्तान का साथ मिला है. पाकिस्तान ने ईरान के खिलाफ इजराइल के हमले को अनुचित और अवैध आक्रामकता बताया है और इसकी निंदा की है. पाकिस्तान ने कहा कि पाकिस्तान, इस्लामी गणराज्य ईरान के खिलाफ इजराइल के अटैक की कड़े शब्दों में निंदा करता है. इजरायली सैन्य हमले, इस्लामी गणराज्य ईरान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन करते हैं और यह संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतरराष्ट्रीय कानून के मूल सिद्धांतों का स्पष्ट उल्लंघन है. ईरान को संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 51 के अंतर्गत आत्मरक्षा का अधिकार प्राप्त है.
Israel-Iran News LIVE: सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल के हमले में ईरान के छह परमाणु वैज्ञानिक मारे गए हैं. मारे गए वैज्ञानिकों में ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन के पूर्व प्रमुख फेरेदून अब्बासी और भौतिक विज्ञानी मोहम्मद मेहदी तेहरांची शामिल थे, जिन्होंने इस्लामिक आजाद विश्वविद्यालय के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया था. इससे पहले शुक्रवार को ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने पुष्टि की कि हमलों में कई सैन्य कमांडर और वैज्ञानिक मारे गए थे.
Iran Israel War News: इजरायल-ईरान युद्ध के बीच जॉर्डन के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने कहा कि देश का एयरस्पेस यानी हवाई क्षेत्र सभी उड़ानों के लिए बंद रहेगा. ‘जॉर्डन समाचार एजेंसी’ ने कहा कि क्षेत्र में बढ़ते तनाव को देखते हुए यह कदम उठाया गया है. माना जा रहा है कि मिडिल ईस्ट में हालात और भयावह होने वाले हैं. ईरान कभी भी मिसाइलों से इजरायल पर हमला कर सकता है.
Israel Iran War LIVE Update: इजराइल की सेना ने कहा है कि ईरान उस पर किए गए हमलों के जवाब में इजराइल पर ड्रोन दाग रहा है. इजराइल के मुख्य सैन्य प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल एफी डेफ्रिन ने कहा कि पिछले कुछ घंटों में ईरान ने इजराइल की ओर 100 से अधिक ड्रोन दागे हैं. सभी रक्षा प्रणालियां हमलों को रोकने के लिए काम कर रही हैं. डेफ्रिन ने कहा कि लगभग 200 इजराइली लड़ाकू विमान अभियान में शामिल थे और लगभग 100 लक्ष्यों पर हमला किया गया और हमले अब भी जारी हैं.
Israel Attack on Iran News: इजरायल यानी इजराइल की सेना का कहना है कि ईरान अटैक करने के लिए 200 लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल किया गया. आईडीएफ प्रवक्ता एफी डेफ्रिन ने लाइव ब्रीफिंग के दौरान कहा कि ईरान में 100 से अधिक ठिकानों पर हमला किया गया . ईरान के 330 से अधिक हथियार तबाह किए जा चुके हैं. इजरायली पायलट ईरान के विभिन्न क्षेत्रों में सैन्य लक्ष्यों और परमाणु साइट्स पर अभी भी हमला कर रहे हैं.
We can now confirm that the Chief of staff of the Iranian Armed Forces, Commander of the IRGC and the Commander of Iran’s Emergency Command were all eliminated in the Israeli strikes across Iran by more than 200 fighter jets.
These are three ruthless mass murderers with…
— Israel Defense Forces (@IDF) June 13, 2025
Israel Iran War Latest News: इजरायल-ईरान जंग पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री स्टारमर का रिएक्शन आया है. ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने ईरान पर इजरायली हवाई हमलों के बाद बढ़ते संघर्ष के जवाब में कूटनीति से फैसला करने की वकालत की है. उन्होंने सभी पक्षों से क्षेत्रीय अस्थिरता को रोकने के लिए बातचीत और तनाव कम करने को प्राथमिकता देने का आग्रह किया.
Israel Iran News: इजरायल और ईरान में अब और तबाही मचेगी. इजरायली हमले के बाद अब ईरान बदला लेने को बेताब है. ईरान अब इजरायल पर जरूर हमला करेगा. इसी संभावना को देखते हुए इजरायल ने अपनी तैयारी कर ली. इजरायल में स्कूलों और दुकानों को आज बंद कर दिया गया है. इजरायल को डर है कि ईरान कभी भी ड्रोन और मिसाइलों की बरसात कर सकता है.
Israel-Iran Latest News: इजरायल ने ईरान में जिस तरह से तबाही मचाई है, अब खामेनेई चुप बैठने वाले नहीं हैं. ईरान ने भी करीब 100 ड्रोन से इजरायल पर पलटवार किया है. इस बीच खबर है कि ईरान अब इजरायल के खिलाफ युद्ध डिक्लेयर करने वाला है. इसका मतलब है कि रूस-यूक्रेन के बाद अब ईरान और इजरायल के बीच जंग होगी.
ईरान इजरायल युद्ध समाचार लाइव अपडेट: ईरान पर अभी खतरा टला नहीं है. लगता है इजरायल ईरान को तबाह करके ही मानेगा. मिलिट्री का कहना है कि ईरान के फाइटर जेट अब भी ईरान में मौजूद न्यूक्लियर ठिकानों को अटैक कर रहे हैं. रक्षा सूत्रों ने शुक्रवार सुबह द जेरूसलम पोस्ट को बताया कि आने वाले दिनों में ईरान पर इजराइली हमले जारी रहने की उम्मीद है.
रिपोर्ट के अनुसार, आईडीएफ यानी इजरायली डिफेंस फोर्स ने एक विस्तारित अभियान शुरू किया है, जिसमें दर्जनों फाइटर जेट बमबारी कर रहे हैं. ये फाइटर जेट ईरान भर में कई सैन्य प्रतिष्ठानों और परमाणु स्थलों को निशाना बनाया. सूत्रों ने पुष्टि की कि पहले हमलों के बाद भी आक्रमण बंद नहीं हुआ है.
Israel Iran war News LIVE Update: इजरायल-ईरान जंग पर भारतीय विदेश मंत्रालय का बयान आ गया है. भारत ने कहा कि हम हाल ही में ईरान और इजराइल के बीच उत्पन्न घटनाक्रम को लेकर गहरी चिंता व्यक्त करते हैं. हम स्थिति के विकास पर निकटता से नजर रख रहे हैं, जिसमें परमाणु स्थलों पर हुए हमलों से जुड़ी रिपोर्टें भी शामिल हैं. भारत दोनों पक्षों से आग्रह करता है कि वे ऐसे किसी भी कदम से बचें जिससे तनाव और बढ़े. मौजूदा संवाद और कूटनीतिक माध्यमों का उपयोग करके स्थिति को शांत करने और मूल कारणों के समाधान की दिशा में प्रयास किया जाना चाहिए. भारत दोनों देशों के साथ घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध रखता है और हरसंभव सहयोग देने को तैयार है.
Iran Attacks Israel News: इजरायली अटैक के बाद अब ईरान ने पलटवार किया है. ईरान ने इजरायल पर 100 ड्रोन से हमला किया है. इजरायल की तरफ से सभी ड्रोन को इंटरसेप्ट की कार्रवाई जारी है. वहीं, इजरायल ने ईरान पर 300 हवाई हमले किए हैं. इजरायली हमले के बाद ही खामेनेई ने कहा था कि इजरायल को कड़ी सजा मिलेगी.
Iran Israel War News: इजराइल ने शुक्रवार सुबह ईरान की राजधानी तेहरान पर हमला कर दिया और देश के परमाणु कार्यक्रम को निशाना बनाया. इसके बाद पश्चिम एशिया के दो कट्टर विरोधियों के बीच एक व्यापक युद्ध की आशंका तेज हो गई है. इसे 1980 के दशक में इराक के साथ युद्ध के बाद ईरान पर सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है. इजराइल ने ईरान के मुख्य परमाणु संवर्धन केंद्र को भी निशाना बनाया और हमले के बाद वहां से काला धुआं हवा में उठता देखा गया. इजराइल के हमले में ईरान के अर्द्धसैनिक बल ‘रिवोल्यूशनरी गार्ड’ के प्रमुख जनरल हुसैन सलामी की मौत हो गई. देश के सरकारी टेलीविजन ने अपनी खबर में यह जानकारी दी. माना जा रहा है कि इन हमलों में शीर्ष सैन्य अधिकारी और वैज्ञानिक भी मारे गए हैं.
Israel-Iran War News: इजरायल के अटैक में ईरान को एक और बड़ी चोट लगी है. इजरायल ने खामनेई के सबसे खास को मार गिराया है. जी हां, ईरानी सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल मोहम्मद बाघेरी इजरायली हमले में मारे गए हैं. इससे पहले इजरायल के हमले में आईआरजीसी के चीफ हुसैन सलामी की भी मौत हो गई. साथ ही कई न्यूक्लियर साइंटिस्ट भी मारे गए.
इजराइल-ईरान युद्ध न्यूज: ईरान पर अटैक करके इजरायल खुश है. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को ईरान पर इजरायली हमलों को बहुत सफल बताया. उन्होंने ईरान के खिलाफ व्यापक सैन्य अभियान का प्रारंभिक चरण बताया. बेंजामिन नेतन्याहू ने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘हमने एक बहुत ही सफल शुरुआती हमला किया और ईश्वर की मदद से हम और भी बहुत कुछ हासिल करेंगे.’ उन्होंने पहले संकेत दिया था कि ईरान के खिलाफ इजरायल का हमला कई दिनों तक जारी रहेगा.
Israel Iran war Latest News: इजरायल-ईरान युद्ध की आग अब धधकने लगी है. इजरायल को ईरान ने अंजाम भुगतने की धमकी दी है. ईरान के सुप्रीम लीडर यानी सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई ने शुक्रवार को कहा कि उनके देश पर हमले के लिए इजराइल को ‘कड़ी सज़ा’ दी जाएगी. ईरान की सरकारी सामाचार एजेंसी ‘आईआरएनए’ ने खामनेई के बयान को जारी किया. इसने पुष्टि की कि हमले में सेना के शीर्ष अधिकारी और वैज्ञानिक मारे गए हैं. खामनेई ने कहा कि उनके देश में हुए इस अपराध में ‘‘इजराइल के शैतानी और रक्त-रंजित हाथ शामिल हैं. उन्होंने कहा कि इजराइल ने आवासीय इलाकों पर हमला करके अपनी दुर्भावनापूर्ण प्रकृति को उजागर किया है.
Israel Iran Latest News LIVE: इजरायल-ईरान युद्ध में बड़ी खबर आ रही है. ईरानी परमाणु एजेंसी के प्रमुख ने ने कहा कि नतांज न्यूक्लियर रिएक्टर नष्ट कर दिया गया है. इजरायल के लिए यह बड़ी जीत है, क्योंकि नतांज न्यूक्लियर साइट एक तरह से परमाणु कार्यक्रम के लिहाज से ईरान का दिल था. ऐसे में नतांज न्यूक्लियर साइट तबाह होने से ईरान को बड़ा झटका लगा है. बता दें कि इजरायल ने आज सुबह ही ईरान पर हमला किया.
Israel Iran war News LIVE Update: इजरायली सैन्य अधिकारी और इजरायली सैन्य सूत्र के अनुसार, ईरान के दर्जनों ठिकानों पर हमला किया गया है. इसमें उसके परमाणु कार्यक्रम और लंबी दूरी की मिसाइल क्षमताओं को निशाना बनाया गया. सैन्य सूत्र ने CNN को बताया कि यह एक दिन का हमला नहीं है.इजरायली हमले में वैज्ञानिकों को निशाना बनाया गया. इजरायल के हमले में ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के कमांडर-इन-चीफ जनरल हुसैन सलामी की मौत हो गई. ईरानी सरकारी मीडिया की तस्वीरों और वीडियो में अपार्टमेंट की इमारतों में आग लगी हुई दिखाई दे रही है. ईरान के नतांज न्यूक्लियर साइट्स से धुएं का बड़ा गुबार निकल रहा है. इमारतों के बाहर सड़क पर बड़ी भीड़ देखी जा सकती है.