jac.jharkhand.gov.in, JAC 10th-12th Result 2025 LIVE Update: झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं का रिजल्ट कब होगा जारी? यहां जानें पल-पल के अपडेट – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Jharkhand Board 10th-12th Result 2025 LIVE Update: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) बहुत जल्द कक्षा 10वीं (मैट्रिक) और 12वीं (इंटरमीडिएट) के परीक्षा परिणाम घोषित करने वाला है। इस साल करीब 7.66 लाख छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि बोर्ड आज रिजल्ट जारी होने की तारीख का ऐलान कर देगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सभी विषयों की आंसर शीट की जांच पूरी हो चुकी है और अब बोर्ड रिजल्ट की तारीख किसी भी वक्त घोषित कर सकता है। जैसे ही परिणाम जारी होंगे, छात्र jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें रिजल्ट पोर्टल पर अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा।
पिछले साल की तुलना करें तो 10वीं का रिजल्ट 19 अप्रैल और 12वीं का 20 अप्रैल को जारी हुआ था, लेकिन इस बार रिजल्ट में देरी हो रही है। ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना एडमिट कार्ड पहले से तैयार रखें, ताकि परिणाम घोषित होते ही बिना किसी परेशानी के तुरंत अपना रिजल्ट देख सकें।
परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में और कुल मिलाकर कम से कम 33% अंक प्राप्त करना जरूरी है। अगर कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल होता है तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। लेकिन अगर तीन या उससे अधिक विषयों में फेल होते हैं, तो उन्हें असफल घोषित कर दिया जाएगा।
झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2025 से जुड़ी सभी ताजा अपडेट के लिए News24 Hindi के साथ लगातार जुड़े रहें।
Jharkhand Board 10th-12th Result 2025 LIVE: झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं रिजल्ट 2025 एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित किया जाएगा। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में अधिकारी पासिंग प्रतिशत की जानकारी देंगे। इसके अलावा, अधिकारी हर जिले का पासिंग प्रतिशत और रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक भी एक्टिव करेंगे।
Jharkhand Board 10th-12th Result 2025 LIVE: अगर झारखंड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट कक्षा 10वीं-12वीं रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद ज्यादा ट्रैफिक के कारण ना खुले, तो छात्र अपना रिजल्ट SMS या डिजिलॉकर के जरिए भी देख सकते हैं। इससे बिना किसी परेशानी के मार्कशीट डाउनलोड की जा सकती है।
Jharkhand Board 10th-12th Result 2025 LIVE: झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी होते ही टॉपर्स की लिस्ट, पासिंग प्रतिशत, और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भी आधिकारिक रूप से बोर्ड द्वारा साझा की जाएगी।
Jharkhand Board 10th-12th Result 2025 LIVE: झारखंड बोर्ड ने पिछले साल कक्षा 10वीं के नतीजे 19 अप्रैल को जारी किए थे। इस परीक्षा में कुल 4.18 लाख विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से 3.78 लाख छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त की थी।
Jharkhand Board 10th-12th Result 2025 LIVE: झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट क्रैश होने पर डिजिलॉकर ऐप के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा, SMS सर्विस के जरिए भी पास या फेल का स्टेटस आसानी से चेक किया जा सकता है।
Jharkhand Board 10th-12th Result 2025 LIVE: झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 2024 में इन छात्रों ने टॉप किया था-

– ज्योत्सना ज्योति – 99.2% मार्क्स
– सना संजोरी – 98.96% मार्क्स
– करिश्मा कुमारी – 98.4% मार्क्स
– सृष्टि सौम्या – 98.4% मार्क्स
Jharkhand Board 10th-12th Result 2025 LIVE: झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं का रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा, जिसके बाद छात्र अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि, अपनी ओरिजनल मार्कशीट लेने के लिए छात्रों को कुछ दिन बाद अपने संबंधित स्कूल जाना होगा।
Jharkhand Board 10th-12th Result 2025 LIVE: झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट से अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। इस मार्कशीट में छात्र का नाम, रोल नंबर, कक्षा, स्कूल का नाम, विषयवार अंक और पास/फेल स्टेटस सहित जरूरी जानकारी उपलब्ध होगी।
Jharkhand Board 10th-12th Result 2025 LIVE: झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं रिजल्ट 2025 देखने के लिए छात्र नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

1. सबसे पहले झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in या jacresults.com पर जाएं।

2. होमपेज पर दिए गए “JAC 10th/12th Result 2025” के लिंक पर क्लिक करें।

3. अब अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।

4. स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।

5. आप अंत में डाउनलोड बटन पर क्लिक करें और मार्कशीट को सेव कर लें।
Jharkhand Board 10th-12th Result 2025 LIVE: झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट छात्र नीचे बताई गई ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देख सकेंगे।

– jac.jharkhand.gov.in
– jacresults.com
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News