जयपुर विकास प्राधिकरण की तरफ से लोगों के दिनचर्या से जुड़ी एक अहम और बड़ी जानकारी दी गई है, जयपुर विकास प्राधिकरण की तरफ से बताया गया कि 08 जून 2026 को प्रस्तावित अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के मद्देनजर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिला प्रशासन ने एहतियातन इंटरनेट सेवाओं पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया है.
मिली जानकारी के अनुसार, संभागीय आयुक्त, जयपुर वी सरवन कुमार ने आदेश जारी कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स एवं इंटरनेट आधारित सेवाओं के दुरुपयोग से अफवाहों के प्रसार तथा सार्वजनिक शांति भंग होने की आशंका को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है.
राजस्थान: जोधपुर में पानी के होद में डूबने से तीन मासूम बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम
आदेशानुसार पुलिस आयुक्तालय जयपुर के अधीन गलता गेट, माणक चौक, सुभाष चौक, आदर्श नगर, ब्रह्मपुरी, नाहरगढ़, कोतवाली, जलूपुरा, संजय सर्किल, शास्त्रीनगर, भट्टा बस्ती, विद्याधर नगर, जयसिंहपुरा खोर, बनीपार्क, कानोता, तूंगा, आंधी, जमवारामगढ़, सामोद, रायसर, गोविंदगढ़, चंदवाजी, शाहपुरा, अचरोल, विराटनगर, पावटा, प्रागपुरा, मनोहरपुर, भाबरू, कालाडेरा, चौमूं, हरमाड़, झोटवाड़ा, करधनी, वैशाली नगर, सोडाला, श्याम नगर, गांधी नगर, में इंटरनेट सेवा बंद रहेगी.
इसके अलावा बजाज नगर, मालवीय नगर, जवाहर सर्किल, सांगानेर, प्रतापनगर, मुहाना, शिवदासपुरा, बगरू, दूदू, फागी तथा फुलेरा सहित जयपुर उत्तर एवं जयपुर पूर्व जिले के सभी थाना क्षेत्रों में 07 जून 2026 की रात्रि 12:00 बजे से 08 जून 2026 की रात्रि 12:00 बजे तक 2G, 3G, 4G एवं 5G मोबाइल इंटरनेट सेवाएं, बल्कि एसएमएस, एमएमएस, व्हाट्सएप, फेसबुक, एक्स (ट्विटर) सहित अन्य सोशल मीडिया सेवाएं निलंबित रहेंगी.
हालांकि वॉयस कॉल सेवाएं पूर्ववत संचालित रहेंगी. प्रशासन ने आमजन से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा आदेशों की पालना करने की अपील की है. आदेश की अवहेलना करने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
राजस्थान: ‘संभलकर रहना, गोली मार देंगे’, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के बेटे को मिली धमकी
मुबारिक खान को पत्रकारिता में करीब 8 सालों का अनुभव है. उन्होंने राजस्थान की राजनीतिक खबरों के साथ-साथ ट्रांसपोर्ट, एजुकेशन और मेडिकल क्षेत्र से जुड़ी ख़बरों की रिपोर्टिंग की है. 2023 के विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनाव में राजस्थान की अलग-अलग विधानसभा सीटों पर ग्राउंड जीरो से रिपोर्टिंग की. आनंदपाल एनकाउंटर और लॉरेंस बिश्नोई गैंग की मैडम माया पर स्टोरी ने खूब सुर्खियां बटोरी. मुबारिक खान ने राजस्थान यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई करने के बाद बीजेएमसी में डिप्लोमा प्राप्त किया.
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.