Jaipur, Rajasthan News [Highlight]: जयपुर सहित कई जिलों में भारी बारिश से मिली राहत, लेकिन जलभराव बना बड़ी चुनौती – News24 Hindi

Written By Raja Alam
आज जयपुर की बड़ी खबरें क्या हैं?
Jaipur News: जयपुर के खो नागोरियान इलाके में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग के बाद जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) पूरी तरह एक्शन में आ गया है. जेडीए की टीम ने इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में एक बड़ा सर्वे अभियान चलाया है, जिसमें 700 से अधिक अवैध निर्माणों को चिह्नित किया गया है. चौंकाने वाली बात यह है कि जेडीए इस सर्वे की पूरी डिटेल को पूरी तरह से छिपा रहा है. अधिकारियों को डर है कि अगर यह जानकारी सार्वजनिक हुई, तो स्थानीय लोगों का भारी विरोध और कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है. इसी वजह से पूरी कार्रवाई को बेहद गोपनीय रखा जा रहा है.

जयपुर में मोहर्रम को लेकर पुलिस महकमा अलर्ट

मोहर्रम के त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जयपुर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है. सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए पूरे शहर में 3 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. जयपुर के डीसीपी नॉर्थ करण शर्मा ने बताया कि इस संबंध में सभी ताजिए कमेटियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की जा चुकी है. बैठक में ताजिए के जुलूस और उसके रूट को लेकर सभी जरूरी दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं. संवेदनशील इलाकों में भीड़ और सुरक्षा पर पैनी नजर रखने के लिए पुलिस द्वारा ड्रोन कैमरों से विशेष निगरानी रखी जाएगी.
यह भी पढ़ें: Indore, Madhya Pradesh (MP) News Live: इंदौर में दिन में उमस, शाम तक गरज-चमक के साथ बारिश के आसार
जयपुर के मुहाना इलाके से एक बेहद परेशान करने वाली घटना सामने आई है, जहां ट्यूशन पढ़कर घर लौटे चार बच्चे रहस्यमय ढंग से लापता हो गए हैं. बच्चों के अचानक गायब होने से परिजनों में कोहराम मच गया है और पुलिस प्रशासन भी तुरंत एक्शन में आ गया है. पुलिस को जांच के दौरान मिले सीसीटीवी फुटेज में बच्चे पहले एक चूड़ी की दुकान पर दिखाई दिए और उसके बाद वे एक ई-रिक्शा चालक से बातचीत करते हुए नजर आए हैं. पुलिस के मुताबिक जांच में बच्चों की आखिरी लोकेशन मालपुरा गेट बस स्टैंड पर मिली है, जिसके आधार पर तलाश तेज कर दी गई है.
जयपुर की लेटेस्ट खबरें पढ़ने के लिए न्यूज24 से जुड़े रहें…
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News