—विज्ञापन—
Jammu & Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां दरिया में नहाने गए 2 बच्चे अचानक करंट की चपेट में आ गए। इस दर्दनाक हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं, दूसरा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे जिला अस्पताल सांबा में भर्ती किया गया है। यहां प्राथमिक इलाज के बाद घायल बच्चे को डॉक्टरों ने एम्स सांबा में रेफर किया है। यह हादसा बसंतर दरिया का है। हादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे प्रवासी मजदूर बताए जा रहे हैं। ये बच्चे गर्मी से राहत पाने के लिए बसंतर दरिया में नहाने गए थे, लेकिन इसी दौरान दरिया के पास से गुजर रही 11,000 वोल्ट की बिजली लाइन का तार अचानक टूटकर पानी में गिर गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल सावधानी के साथ बच्चों को दरिया से बाहर निकाला और प्रशासन को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और विद्युत विभाग की टीम ने हालात का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
स्थानीय लोगों ने इस हादसे पर गहरी नाराजगी जताते हुए प्रशासन और बिजली विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। लोगों ने खुले और जर्जर तारों की समय रहते मरम्मत न कराने के लिए बिजली विभाग से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
यह भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में बिजली विभाग की लापरवाही से युवक की मौत, परिजन बोले-शिकायत के बाद भी एक्शन नहीं
बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के नुनवान बेस कैंप में आज मॉक ड्रिल किया गया। इस दौरान आईजीपी कश्मीर जोन वीके बिरदी ने कहा कि इस साल अमरनाथ यात्रा के लिए उनके पास और भी बेहतर सुरक्षा व्यवस्था है। कश्मीर घाटी में अमरनाथ यात्रा के सभी स्थानों पर आज मॉक ड्रिल आयोजित की जा रही है।
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in