Jamshedpur News: तड़ीपार होने के बावजूद घर में रह रहा था दाना, सोनारी पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल – Hindustan

Jamshedpur News: जिला बदर किए जाने के बावजूद शहर में रह रहे सोनारी निर्मल नगर निवासी राजकुमार सिंह उर्फ दाना को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दाना के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें फायरिंग और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले भी शामिल हैं। आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए उसके खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की गई थी। पुलिस के अनुसार, दाना को झारखंड अपराध नियंत्रण अधिनियम के तहत पूर्वी सिंहभूम से तड़ीपार किया गया था। इसके बावजूद वह जिले से बाहर जाने के बजाय अपने घर के आसपास ही रह रहा था। पुलिस को उसके जमशेदपुर में मौजूद होने की सूचना मिली, जिसके बाद सोनारी थाना पुलिस ने कार्रवाई की।

उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में हत्या, फायरिंग और आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं। इन मामलों में आरोप-पत्र भी दाखिल किए जा चुके हैं। उसके लगातार आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहने के कारण पुलिस ने उसके खिलाफ तड़ीपार की कार्रवाई की थी। तड़ीपार आदेश के बावजूद जिले में रहने की सूचना मिलने पर सोनारी पुलिस ने उसे पकड़ा। पूछताछ में उसके जिले में रहने की बात सामने आने के बाद पुलिस ने तड़ीपार आदेश के उल्लंघन के मामले में कार्रवाई की। इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अब उसके पुराने आपराधिक मामलों और तड़ीपार आदेश के उल्लंघन से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच कर रही है।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News