Jamshedpur News: बागबेड़ा कॉलोनी में कई दिनों से जमा कचरे और झाड़-झंखाड़ को सोमवार को साफ करा दिया गया। पंचायत समिति सदस्य (पंसस) सुनील गुप्ता की पहल पर कुंवर सिंह मैदान, शहीद मैदान और रोड नंबर-2 व 3 के पीछे की गलियों से कचरे का उठाव कराया गया।पोटका विधायक संजीव सरदार के निर्देश पर यूआईएसएल (जुस्को) ने सफाई कराई। जुस्को के सफाई कर्मचारियों ने वाहनों की मदद से कचरा और कटे पेड़-पौधों के अवशेष हटाए, जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिली।सुनील गुप्ता ने बताया कि स्थानीय लोगों के आग्रह पर उन्होंने विधायक संजीव सरदार और यूआईएसएल के महाप्रबंधक आरके सिंह को पत्र देकर सफाई कराने की मांग की थी।
इसके बाद जुस्को के मैनेजर संजय तिवारी से लगातार संपर्क कर काम जल्द कराने का आग्रह किया गया। सोमवार को संबंधित सभी स्थानों की सफाई पूरी कर ली गई।सुनील गुप्ता ने सफाई कार्य के लिए विधायक और जुस्को के अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रति आभार जताया। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना की।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play