Jamshedpur News: बोड़ाम में बंसी से मछली पकड़ने की प्रतियोगिता 27 को – Hindustan

Jamshedpur News: पटमदा। बोड़ाम थाना क्षेत्र के शुक्ला गांव स्थित नया बांध में 27 सितंबर को बंसी से मछली पकड़ने की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें क्षेत्र के मछुआरे और अन्य इच्छुक प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे। आयोजकों ने मछुआरों से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। भाग लेने का शुल्क 2500 रुपये रखा गया है। तालाब मालिक दुर्योधन महतो ने बताया कि एक प्रतिभागी को एक स्थान से दो कांटा-डंडे से मछली पकड़ने की अनुमति होगी। प्रतियोगिता सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी। आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता में 100 ग्राम से 12 किलोग्राम तक वजन वाली मछलियां उपलब्ध रहेंगी।

इच्छुक लोग दुर्योधन महतो और रसराज महतो के पास शुल्क जमा कर नाम पंजीकृत करा सकते हैं।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News