Jamshedpur News: मनीफीट में टाटा स्टील की बुलडोजर कार्रवाई का विरोध, सड़क जाम कर बैठे दुकानदार – Hindustan

Jamshedpur News: जमशेदपुर। शहर के मनीफीट क्षेत्र में उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब टाटा स्टील की ओर से अतिक्रमण हटाने और दुकानों को खाली कराने की कार्रवाई की तैयारी की गई। कार्रवाई की सूचना मिलते ही स्थानीय दुकानदारों और क्षेत्रवासियों ने इसका विरोध शुरू कर दिया।

बंटी सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में दुकानदार और समर्थक मौके पर जुट गए तथा बुलडोजर कार्रवाई का विरोध करते हुए मुख्य सड़क को जाम कर दिया। सड़क जाम होने से क्षेत्र में यातायात प्रभावित हो गया और भारी वाहन सहित अन्य कमर्शियल गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। कई घंटे तक आवागमन बाधित रहने से राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विरोध कर रहे दुकानदारों का कहना है कि वर्षों से वे यहां अपनी दुकानों के माध्यम से परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। उनका आरोप है कि बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के उन्हें हटाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट कहा कि जब तक प्रशासन अथवा टाटा स्टील की ओर से उनके पुनर्वास और वैकल्पिक स्थान की व्यवस्था नहीं की जाती, तब तक किसी भी प्रकार की तोड़फोड़ या बुलडोजर कार्रवाई का विरोध जारी रहेगा।

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन और कंपनी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में तनाव का माहौल बना रहा।फिलहाल प्रशासन और संबंधित पक्षों की ओर से स्थिति को सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक विरोध-प्रदर्शन जारी था और स्थानीय लोग कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग कर रहे थे。

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News