Jamshedpur News: जमशेदपुर। रेलवे कर्मचारी सहकारी गृह निर्माण समिति परिसर स्थित सहकारिता भवन में आयोजित सावन महोत्सव 2026 उत्साह, उमंग, सौहार्द और महिला एकजुटता के रंगों से सराबोर रहा। रेलवे सोसाइटी की महिलाओं ने पूरे उत्साह और उल्लास के साथ कार्यक्रम में भाग लेकर इसे यादगार बना दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
इसके बाद भक्ति संगीत, रैंप वॉक, एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य सहित विभिन्न मनोरंजक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और उत्साह से सभी का मन मोह लिया।सावन की हरियाली और उल्लास को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम स्थल की आकर्षक सजावट की गई थी।
महिलाओं ने पारंपरिक एवं रंग-बिरंगे परिधानों में शामिल होकर कार्यक्रम की खूबसूरती को और बढ़ा दिया। पूरे आयोजन के दौरान हंसी-खुशी, संगीत और उत्साह का वातावरण बना रहा।कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन की तैयारियों, सजावट, व्यवस्था, नाश्ता एवं अन्य व्यवस्थाओं में सहयोग करने वाली सभी बहनों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी ने आपसी सहयोग और सामूहिक प्रयास से आयोजन को सफल बनाया।
आयोजकों ने कहा कि सावन महोत्सव केवल मनोरंजन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि रेलवे सोसाइटी की महिलाओं को आपस में जोड़ने, सामाजिक सौहार्द बढ़ाने और महिला एकजुटता को मजबूत करने का एक सुंदर माध्यम है। कार्यक्रम में महिलाओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने यह साबित किया कि सामूहिक प्रयास और आपसी सहयोग से किसी भी आयोजन को भव्य एवं यादगार बनाया जा सकता है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play