—विज्ञापन—
Jamtara Vidhan Sabha Seat Result: झारखंड विधानसभा चुनाव (झारखंड चुनाव 2024) के नतीजे 23 नवंबर को घोषित हुए। राज्य में जिस सीट की सबसे ज्यादा चर्चा रही- वह है सीता सोरेन की जामताड़ा सीट। हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन ने इस बार पाला बदला। वह भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर जामताड़ा से चुनाव लड़ीं। उनका इस बार सीधा मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी इरफान अंसारी से रहा। इरफान अंसारी ने उन्हें 43676 वोटों से शिकस्त दी। इरफान अंसारी को कुल 133266 वोट मिले, जबकि सीता सोरेन को 89590 वोट मिले।
जामताड़ा विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. इरफान अंसारी लगातार आगे रहे। 2019 में कांग्रेस के इरफान अंसारी को 112,829 वोटों के साथ जीत मिली थी। उन्होंने बीजेपी के बीरेंद्र मंडल को 74,088 वोटों से करारी शिकस्त दी थी। जबकि निर्दलीय उम्मीदवार तरुण कुमार गुप्ता को केवल 6,219 वोट ही मिल पाए थे। 2014 विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस के इरफान अंसारी ने जीत दर्ज की, इस बार उनको 67,486 वोट मिले थे। इस बार उनका मुकाबला एक बार फिर से बीजेपी के बीरेंद्र मंडल से था, जिनको 58,349 वोट मिले थे।
इरफान अंसारी के पिता फुरकान अंसारी ने भी राजनति में एक लंबी पारी खेली है। वह जामताड़ा से 4 बार जीत दर्ज करा चुके हैं। कहा जा सकता है कि जामताड़ा विधानसभा सीट पर कांग्रेस का बहुत पहले से ही दबदबा रहा है।
सीता सोरेन झारखंड की राजनीति में एक प्रमुख चेहरा हैं और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के संस्थापक शिबू सोरेन की बहू और उनके बेटे दुर्गा सोरेन की पत्नी हैं। उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा के टिकट पर जामा विधानसभा सीट से जीत हासिल की है। 2019 के चुनाव में जामा विधानसभा सीट से सीता सोरेन ने बीजेपी के प्रत्याशी सुरेश मुर्मू को करारी शिकस्त दी थी। आज वह उसी पार्टी से चुनाव लड़ रही हैं।
Written By
Shabnaz
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in