Jaunpur News: चकबंदी कार्यों की समीक्षा बैठक, जिलाधिकारी ने दी सख्त चेतावनी | News Track in Hindi – Newstrack

चकबंदी कार्यों की समीक्षा बैठक, जिलाधिकारी ने दी सख्त चेतावनी (Photo- Social Media)

Jaunpur News: जनपद जौनपुर के जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में चकबंदी कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप संचालक चकबंदी मुख्यालय लखनऊ आलोक कुमार, चकबंदी अधिकारी उल्फान अली, संजय सिंह कनौजिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में जनपद में चल रहे सर्वेक्षण, कब्जा परिवर्तन और तरमीम संबंधी लंबित कार्यों की गहन समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जो गांव सर्वे या तरमीम स्तर पर लंबित हैं, उनमें तेजी से कार्य करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्य समय पर पूरा नहीं होता है तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

जौनपुर, जिले के किसानों के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। अब वे पाली हाउस एवं ग्रीन हाउस के माध्यम से बेमौसम सब्जियों और फूलों की खेती कर अपनी आमदनी में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकते हैं। जिला उद्यान अधिकारी डॉ. सीमा सिंह राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि 500 वर्ग मीटर से 2500 वर्ग मीटर तक के पाली हाउस/ग्रीन हाउस निर्माण पर उद्यान विभाग द्वारा लागत का 50 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि यह योजना भारत सरकार की एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के अंतर्गत चलाई जा रही है, जिसका उद्देश्य किसानों को तकनीकी सहायता एवं आर्थिक सहयोग देकर उनकी आय बढ़ाना और बागवानी क्षेत्र को प्रोत्साहित करना है।
इस योजना के माध्यम से किसानों को गुलाब, जरबेरा जैसे उन्नत किस्म के फूलों के साथ-साथ टमाटर, शिमला मिर्च और खीरा जैसी सब्जियों की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे न केवल किसानों की आमदनी में इजाफा होगा, बल्कि बाजार में ताजे फूलों और सब्जियों की स्थानीय उपलब्धता भी सुनिश्चित की जा सकेगी।
डॉ. राणा ने बताया कि यह योजना विशेष रूप से उन किसानों के लिए लाभकारी है जो सीमित भूमि में अधिक लाभ कमाना चाहते हैं। पाली हाउस एवं ग्रीन हाउस की मदद से किसान वर्ष भर फसल उगाकर बेमौसम मांग का लाभ उठा सकते हैं।
उन्होंने किसानों से अपील की कि वे इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। इच्छुक किसान किसी भी कार्य दिवस में जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय में आधार कार्ड, खतौनी, फोटो और बैंक पासबुक की फोटोकॉपी के साथ संपर्क कर योजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News