Feedback
Jawed habib hair care routine: बालों की सेहत और मजबूती के लिए कई हेयर एक्सपर्ट समय-समय पर टिप्स देते रहते हैं. हाल ही में जावेद हबीब ने इंस्टाग्राम पोस्ट में बालों की सेहत सुधारना के 3 तरीके बताए हैं जो काफी आसान हैं और कोई भी फॉलो कर सकता है. पोस्ट में उन्होंने एक रूटीन बताया है जिसे अपनाकर आप अपने बालों की क्वालिटी में पॉजिटिव बदलाव देख सकते हैं. बस इसके लिए आपको अपने डेली केयर में कुछ बेसिक बदलाव करने की जरूरत है.
शैंपू के पहले तेल लगाएं
अक्सर हम शैंपू का इस्तेमाल तो कर लेते हैं लेकिन बालों के नेचुरल ऑयल को बचाने पर ध्यान नहीं देते. जावेद हबीब के सुझाव के अनुसार, शैंपू करने से पहले तेल लगाना एक तरह की प्री-कंडीशनिंग है. बालों में तेल लगाने से बालों के चारों ओर एक सुरक्षात्मक परत बन जाती है जो बालों को जरूरत से ज्यादा पानी सोखने से रोकती है.
जब बाल ज्यादा पानी सोखते हैं तो वे फूल जाते हैं और कमजोर होकर टूटने लगते हैं. तेल लगाने से यह प्रक्रिया कम हो जाती है जिससे बाल शैंपू के दौरान होने वाले नुकसान से बच जाते हैं.
कैसे करें बालों की देखभाल?
जावेद हबीब का तरीका काफी सीधा है जिसे कोई भी आसानी से फॉलो कर सकता है. सबसे पहले अपने बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह से तेल लगाएं. इसे हल्के हाथों से मसाज करें ताकि तेल बालों की जड़ों तक पहुंचे. मसाज करने से स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है जो बालों की सेहत के लिए अच्छा माना जाता है.
मसाज के बाद इसे कम से कम 30 मिनट तक रहने दें ताकि बालों को जरूरी पोषण मिल सके. इसके बाद एक माइल्ड शैंपू से बालों को धो लें. आप इस रूटीन को रोजाना 7 दिन तक अपनाएं.
A post shared by Jawed Habib (@jh_hairexpert)
हर किसी के लिए अलग हो सकता है सॉल्यूशन
हालांकि, जावेद हबीब का यह नुस्खा काफी प्रभावी है लेकिन हर किसी के बाल और स्कैल्प अलग होते हैं. यदि आपके बाल बहुत ज्यादा ऑयली हैं या स्कैल्प पर फंगल डैंड्रफ की समस्या है तो रोजाना तेल लगाने से बचना चाहिए.
ऐसे लोगों के लिए हफ्ते में 1 या 2 बार ही तेल लगाना काफी होता है. यदि आपके बाल रूखे और बेजान हैं तो यह रूटीन आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू