Jehanabad News: जहानाबाद में हो रही बारिश ने दुकानदारों और मेला प्रेमियों को निराश कर दिया है. कई लोग परिवार के साथ मेला घूमने तो आए, लेकिन बारिश और कीचड़ की वजह से अधिक देर तक नहीं रुक पाए.
Trending Photos
Jehanabad News: जहानाबाद में रुक-रुक कर हो रही बारिश ने दशहरा मेले की रौनक को फीका कर दिया. एक ओर लोग मेला घूमने की तैयारी में थे, वहीं अचानक हुई तेज बारिश ने आयोजकों, दुकानदारों और मेला प्रेमियों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. बेमौसम बारिश के चलते मेले में जगह-जगह कीचड़ और जलजमाव की स्थिति बन गई, जिससे आने-जाने में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
बारिश से अस्थाई दुकानदार परेशान
खिलौने, खाने-पीने का सामान बेचने वाले अस्थाई दुकानदार परेशान नजर आए. झूले,दुकानों और खाने-पीने के स्टॉल पर भीड़ पहले जैसी नहीं दिख रही है. कई लोग परिवार के साथ मेला घूमने तो आए, लेकिन बारिश और कीचड़ के कारण ज्यादा देर रुक नहीं पाए. छोटे व्यापारी और अस्थाई दुकानदार भी ग्राहक कम आने से मायूस दिख रहे हैं. बच्चों के लिए झूले और खिलौनों का आनंद भी बारिश ने बिगाड़ दिया. मौसम ने दशहरा मेले की रौनक को फीका कर दिया है.
यह भी पढ़ें: Gaya: बारिश से रावण दहन कार्यक्रम में लगा ग्रहण, पेट्रोल छिड़ककर जलाया गया पुतला
मेला देखने आए लोग भी मायूस
कई दुकानदारों ने बताया कि वे भारी लागत लगाकर दुकान सजाकर बैठे थे, लेकिन बारिश ने बिक्री पर बुरा असर डाला है. इधर, मेला देखने आए लोग भी मायूस नजर आए. मेला घूमने आए श्रद्धालुओं ने बताया कि अपने पूरे परिवार के साथ मेला घूमने आए थे, लेकिन अचानक बारिश होने लगी. लोगों का कहना है कि थोड़े देर इंतजार करेंगे और अगर बारिश नहीं रुकी, तो वापस घर चले जाएंगे. मौसम का यह रुख पूरी तैयारी पर भारी पड़ गया है. इधर बारिश के वावजूद स्थानीय प्रशासन सुरक्षा को लेकर मुस्तैद नजर आ रही है.
रिपोर्ट: मुकेश कुमार, जहानाबाद
बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी । बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.