Jehanabad News: जहानाबाद में बीजेपी नेता रामकृपाल यादव ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की वोट अधिकार यात्रा पर हमला बोलते हुए कहा कि ये नेता फर्जी वोट के सहारे सत्ता पाना चाहते हैं. उन्होंने रेवंत रेड्डी और स्टालिन पर बिहारी विरोधी बयान देने का आरोप लगाया और नीतीश कुमार को NDA का मुख्यमंत्री चेहरा बताया.
Trending Photos
Jehanabad News: बिहार के बिहार के जहानाबाद पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव की वोट अधिकार यात्रा पर चुटकी लेते हुए कहा कि ये दोनों नेता नकली और फर्जी वोट के सहारे सत्ता प्राप्त करना चाहते हैं, लेकिन बिहार की जनता उन्हें सफल नहीं होने देगी. जहानाबाद के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए रामकृपाल यादव ने कहा कि राहुल और तेजस्वी बिहार में यात्रा निकाल रहे हैं, जिसमें रेवंत रेड्डी और एमके स्टालिन जैसे नेताओं को भी शामिल किया गया है.
यह भी पढ़ें: जहानाबाद पर्यवेक्षण गृह से 24 बाल कैदी फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
उन्होंने आरोप लगाया कि ये वही नेता हैं जिन्होंने बिहारी का अपमान किया था. रेवंत रेड्डी और स्टालिन ने बिहारियों को मच्छी कहकर गाली दी थी और बिहारी को भगाने की बात कही थी और आज इन्हीं दोनों को लेकर राहुल गांधी एवं तेजस्वी यादव बिहार में यात्रा कर रहे हैं और बिहारियों को चिढ़ाने का काम कर रहे हैं. आने वाले बिहार विधानसभा के चुनाव में बिहार के लोग इन लोगों को सबक सिखाने का काम करेंगे.
उन्होंने कहा कि जब से एनडीए की सरकार बिहार में है हर क्षेत्र में विकास तेज गति से हो रही है सड़क बिजली शिक्षा आदि के क्षेत्र में काफी सुधार हुआ है और लगातार हो रही है. बिहार विधानसभा के चुनाव में एक बार फिर एनडीए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बनेंगे. रामकृपाल यादव ने एक बार फिर दोहराया कि एनडीए का मुख्यमंत्री का चेहरा नीतीश कुमार ही होंगे इस मौके पर कई भाजपा नेता मौजूद थे.
इनपुट- मुकेश कुमार
बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी । बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.