Jhansi News: झांसी। उ प्र राज्य परिवहन निगम की ओर से रक्षा बंधन के त्योहार पर दो तोहफे बहिनों को दिए गए। कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य अतिथि गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत रहे। यहां मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ का लाइव प्रसारण दिखाया गया। जिसमें उन्होंने अब 60 वर्ष की महिलाओं को रोडवेज में फ्री यात्रा की घोषणा की तो वहीं सभी महिलाओं को रक्षा बंधन पर आज सुबह से 29 की रात तक यात्रा फ्री करने मिलेगी। कलेक्ट्रेट सभागार में योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। यहां महिलाएं भी 60 साल और इससे अधिक की कुछ मौजूद रहीं। जिन्होंने कार्यक्रम में सहभागिता की।
रोडवेज आरएम उमेश आर्य ने कहा कि अब महिलाओं को रोडवेज बस में सफर फ्री रहेगा। यह सौगात 60 साल व इससे अधिक आयु की महिलाओं को मिलेगी। जिसको लेकर सभागार में तालियां बज उठीं।साथ ही बताया कि गुरुवार की सुबह से ही यानि 27 अगस्त की सुबह से रक्षा बंधन के अगले दिन 29 की रात तक सभी बहिनों को रोडवेज बस में यात्रा पूरी तरह से फ्री रहेगी। इसके लिए उन्हें कोई शुल्क नहीं देना होगा। उनके साथ फ्री यात्रा का लाभ एक पुरुष को भी मिलेगा। बताया कि सभागार में आई महिलाओं को मिठाई भी दी गई। इस दौरान एमएलसी रमा निरंजन, बीजेपी जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल के अलावा अन्य भी मौजूद रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play