Jharkhand News Today Live Updates: रांची के चुटिया इलाके में अवैध LPG गैस के काले नेटवर्क का बड़ा खुलासा हुआ है. SDM के नेतृत्व में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में पावर हाउस और साईं कॉलोनी के गोदामों के ताले तोड़कर करीब 230 गैस सिलेंडर जब्त किए गए.
Trending Photos
Jharkhand News Today Live Updates: रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित पावर हाउस और साईं कॉलोनी में कालाबाजारी का बड़ा खुलासा हुआ, जहां जिला प्रशासन और रांची पुलिस की संयुक्त छापेमारी में अवैध रूप से जमा करीब 230 गैस सिलेंडर बरामद किए गए, जिनमें घरेलू LPG और कमर्शियल दोनों शामिल हैं. SDM के नेतृत्व में सिटी DSP, चुटिया थाना पुलिस और प्रशासन की टीम ने कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी, जहां गोदामों का ताला तोड़कर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में अंदर प्रवेश किया गया और भारी मात्रा में सिलेंडर जब्त किए गए. जांच में सामने आया कि संकट के समय आम लोगों की जरूरतों का फायदा उठाकर घरेलू और कमर्शियल गैस की कालाबाजारी की जा रही थी. इस बड़ी कार्रवाई के बाद प्रशासन ने साफ कर दिया है कि मुनाफाखोरी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, जबकि पुलिस अब पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.