Jio यूजर्स के लिए खुशखबरी! एक रिचार्ज में 3 महीने तक नंबर रहेगा एक्टिव – News24 Hindi

—विज्ञापन—
 
अगर आप बार-बार मोबाइल रिचार्ज कराने से बचना चाहते हैं और लंबी वैलिडिटी वाला प्लान ढूंढ रहे हैं, तो जियो के पास एक ऐसा प्लान है जो 3 महीने तक आपका नंबर एक्टिव रख सकता है. देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी जियो अपने करोड़ों यूजर्स के लिए अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से कई रिचार्ज प्लान्स ऑफर करती है. इन्हीं में से एक ऐसा प्लान भी है जिसमें 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ कॉलिंग, डेटा और ओटीटी बेनिफिट्स भी मिलते हैं.
इस समय जियो के देशभर में 51 करोड़ से ज्यादा ग्राहक हैं. बड़ी यूजर बेस के कारण कंपनी अपने ग्राहकों के लिए कई तरह के किफायती और अलग-अलग कैटेगरी के रिचार्ज प्लान उपलब्ध कराती है. यूजर्स की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जियो ने अपने रिचार्ज प्लान्स को कई कैटेगरी में बांटा हुआ है. इनमें कम कीमत वाले प्लान से लेकर ज्यादा बेनिफिट्स वाले प्लान तक कई विकल्प मौजूद हैं.
आजकल कई यूजर्स ऐसे प्लान चाहते हैं जिनमें बार-बार रिचार्ज न कराना पड़े. इसी वजह से जियो ने अपनी लिस्ट में लंबे समय तक चलने वाले प्लान्स की संख्या भी बढ़ाई है. इन प्लान्स का फायदा यह है कि एक बार रिचार्ज करने के बाद आपका नंबर कई महीनों तक एक्टिव रहता है. इससे बार-बार रिचार्ज कराने की झंझट भी खत्म हो जाती है.
अगर आप जियो का किफायती और लंबी वैलिडिटी वाला प्लान ढूंढ रहे हैं तो 899 रुपये वाला रिचार्ज अच्छा विकल्प हो सकता है. इस प्लान के साथ आप करीब 3 महीने तक अपने सिम को एक्टिव रख सकते हैं.
इस प्लान में ग्राहकों को 90 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इसके साथ सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जाती है और रोजाना 100 एसएमएस भी मिलते हैं.
डेटा यूज करने वालों के लिए भी यह प्लान फायदेमंद है. इसमें हर दिन 2GB डेटा दिया जाता है, यानी पूरी वैलिडिटी के दौरान यूजर को कुल 180GB डेटा मिलता है. रेगुलर डेटा के अलावा कंपनी इस प्लान में 20GB अतिरिक्त डेटा भी देती है. इस तरह कुल मिलाकर यूजर को लगभग 200GB डेटा का फायदा मिल जाता है.
इस रिचार्ज के साथ जियो कुछ एक्स्ट्रा फायदे भी देता है. यूजर्स को 3 महीने के लिए जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मिलता है, वहीं लाइव टीवी देखने के लिए जियो टीवी का एक्सेस भी दिया जाता है.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News