Jio IPO 2026: 'रिलायंस ने स्टेक होल्डर्स के लिए वेल्थ क्रिएट किया', जियो आईपीओ पर News24 से बोले मार्केट एक्सपर्ट – News24 Hindi

Written By Akarsh Shukla
21 अक्टूबर को लॉन्च हो रहा है रिलायंस जियो का IPO. (Photo: News24)
रिलायंस जियो का आगामी IPO 21 अक्टूबर को लॉन्च होने वाला है. इस आईपीओ के लिए 23 अक्टूबर तक आवेदन किया जा सकता है. रिलायंस जियो के आईपीओ को लेकर देश-दुनिया में चर्चा तेज हो गई है. इस बीच न्यूज 24 के मैनेजिंग एडिटर और मशहूर एंकर मानक गुप्ता के साथ मार्केट एक्सपर्ट्स सुनील शाह, सिद्धार्थ कुआंवाला और मोहित गुप्ता ने जियो आईपीओ को लेकर दर्शकों के साथ कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं. शेयर मार्केट एक्सपर्ट सुनील शाह ने कहा कि जियो आईपीओ को लेकर लोगों का बड़ा इंट्रेस्ट देखने को मिल रहा है.
सुनील शाह ने आगे कहा कि रिलायंस ग्रुप जब भी कोई ऑफर लाया है, जियो आईपीओ कहते हैं, तो रिलायंस ने हमेशा अपने स्टेक होल्डर्स के लिए वेल्थ क्रिएट किया है. जियो आपीओ की बात करें तो 30 हजार करोड़ का इश्यू, ऐसे समय में जब दुनिया पर संकट छाया है और क्रूड ऑयल प्राइस से तो देश की इकोनॉमी पर असर पड़ रहा है. ऐसे में 30,000 करोड़ रुपये का आईपीओ लाना ही साबित करता है कि रिलायंस पर लोगों को कितना भरोसा है. ये एक सराहनीय और हिम्मती कदम है. ये बड़ा ही पॉजिटिव स्टेप है.
आपको जानकर हैरानी होगी कि जियो प्लेटफॉर्म्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए संस्थागत निवेशकों ने करीब 2.5 लाख करोड़ रुपये की बोलियां लगाई हैं. कंपनी में हिस्सेदारी लेने के इच्छुक निवेशकों में वैश्विक परिसंपत्ति प्रबंधक, सरकारी निवेश कोष, घरेलू म्यूचुअल फंड और बीमा कंपनियां शामिल हैं. रिलायंस इंडस्ट्रीज की यह अनुषंगी कंपनी शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की तैयारी कर रही है. रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास जियो प्लेटफॉर्म्स की 66.43 प्रतिशत हिस्सेदारी है.
मामले से जुड़े सूत्रों ने बताया कि कंपनी की 8,110 करोड़ रुपये की ‘एंकर बुक’ के लिए पेशकश की गई राशि के मुकाबले 30 गुना से अधिक बोलियां मिली. संस्थागत निवेशकों की ओर से दिखाई गई इस रुचि से दूरसंचार एवं डिजिटल सेवाओं के कारोबार में निवेश की उनकी मजबूत दिलचस्पी का पता चलता है. सूत्रों ने बताया कि ‘एंकर बुक’ श्रेणी के लिए बोलियां लगाने वाली वैश्विक निवेश कंपनियों में ब्लैकरॉक, कैपिटल ग्रुप, फिडेलिटी इन्वेस्टमेंट्स, टी. रो प्राइस, श्रोडर्स, जेपी मॉर्गन एसेट मैनेजमेंट, फ्रैंकलिन टेम्पलटन, इनवेस्को और जेनस हेंडरसन शामिल हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News