JSW कर रही icar V23 के लॉन्‍च की तैयारी, टेस्टिंग के दौरान फिर दिखी एसयूवी, मिली यह जानकारी – Jagran

कृपया धैर्य रखें।
वाहन निर्माता जेएसडब्‍ल्‍यू की ओर से भारत में नई एसयूवी को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। निर्माता की ओर से icar V23 एसयूवी काे लॉन्‍च से पहले टे …और पढ़ें
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में जल्‍द ही JSW की ओर से भारत में नई शुरुआत करने की तैयारी की जा रही है। निर्माता की ओर से दूसरी गाड़ी के तौर पर JSW Chery icar V23 को लॉन्‍च किया जा सकता है। लॉन्‍च से पहले इसकी टेस्टिंग की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे फिर से टेस्टिंग के दौना देखा गया है। इस दौरान किस तरह की जानकारी मिल रही है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
जेएसडब्‍ल्‍यू की ओर से भारत में नई कारों को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में निर्माता की ओर से जल्‍द ही JSW Chery icar V23 को लॉन्‍च किया जा सकता है। लॉन्‍च से पहले इस इलेक्‍ट्रिक एसयूवी की टेस्टिंग की जा रही है। इसी दौरान एसयूवी को फिर से देखा गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टेस्टिंग के दौरान देखी गई यूनिट को पूरी तरह से ढंका गया था। लेकिन इसके डिजाइन और कुछ फीचर्स की जानकारी मिल रही है। इस एसयूवी को चौकोर और सीधे डिजाइन किया गया है। जिस तरह से मर्सिडीज की ओर से जी क्‍लास और टोयोटा की ओर से एफजे क्रूजर को ऑफर किया जाता है। इसमें टेल लाइट्स को रियर बंपर के पास रखा जा सकता है। साइड में फुट बोर्ड दिया जा सकता है और रियर में टेल गेट पर जैरी कैन को भी दिया जा सकता है। इसके साथ ही एसयूवी को बड़ी खिड़कियों के साथ डिजाइन किया गया है, जिससे अंदर से बेहतर विजिबिलिटी मिल सकती है। इंटीरियर में भी बड़ी स्‍क्रीन के साथ इंफोटेनमेंट सिस्‍टम और चारों दरवाजों पर ग्रैब हैंडल को दिया जा सकता है।
निर्माता की ओर से अभी सिर्फ एसयूवी की टेस्टिंग की जा रही है। जिसके बाद ही किसी तरह की जानकारी को दिया जा सकता है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एसयूवी में 60 से 80 KWh की क्षमता की बैटरी को दिया जा सकता है, जिससे इसे 500 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है। इसके साथ ही एसयूवी को ऑल व्‍हील ड्राइव और ड्यूल मोटर के विकल्‍प को भी दिया जा सकता है।
निर्माता की ओर से एसयूवी को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्‍मीद की जा रही है कि इसे भारत में 2026 के आखिर या 2027 तक पेश किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- भारत की पहली D+ SUV MG Majestor ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, खींची 406 टन की ट्रेन

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News