—विज्ञापन—
Kaalchakra Today 31 March 2026: कल से अप्रैल माह का आरंभ हो रहा है, जो कई राशियों के लिए अच्छा तो कुछ के लिए बेकार रहेगा. हालांकि, मासिक राशिफल के जरिए ग्रह गोचर की स्थिति और उनके राशियों पर होने वाले प्रभाव के बारे में पता चल सकता है. द्रिक पंचांग की मानें तो अप्रैल 2026 में ग्रह सूर्य, गुरु, मंगल, राहु और चंद्रमा आदि का गोचर होगा. इसके अलावा बीच-बीच में शुभ-अशुभ योग के साथ-साथ युति और महायुति भी बनेगी. ऐसे में मानव जीवन में बदलाव आना पक्का है.
आज 31 मार्च 2026 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि अप्रैल 2026 में मेष से लेकर मीन राशि वालों की आमदनी की स्थिति कैसी रहेगी. साथ ही राशियों को पता चलेगा कि उन्हें कब निवेश करना है और कब जोखिमभरे कार्यों को नहीं करना ही अच्छा रहेगा.
11 अप्रैल तक आपकी आमदनी अच्छी रहेगी. लाभ भाव में राहु के होने से अचानक धन लाभ हो सकता है. साथ ही नई डील या बोनस आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे. हालांकि, इसके बाद आमदनी की गति थोड़ी धीमी हो सकती है. ग्रह मंगल और शनि के 12वें भाव में होने से खर्च बढ़ सकते हैं. खासकर, इलाज, गाड़ी की मरम्मत, यात्रा या दिखावे के कारण खर्च बढ़ने की संभावना है. वहीं, महीने के दूसरे भाग में आपके खर्च नियंत्रण में आ सकते हैं.
11 अप्रैल से पहले निवेश करना फायदेमंद और सुरक्षित रहेगा, लेकिन बाद में धोखा मिल सकता है. साथ ही ऑनलाइन या अनजान पर भरोसा करने से धन हानि होने की संभावना है. इस दौरान जल्दी पैसा कमाने के लालच में आपको हानि हो सकती है. यदि 11 अप्रैल से 27 अप्रैल के बीच आप बड़े निवेश टालेंगे तो अच्छा रहेगा. हालांकि, इसके बाद निवेश करते समय अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर लें.
इस दौरान बचत पर शनि की नजर होने से बचत प्रभावित हो सकती है. हालांकि, शुक्र-बृहस्पति के कारण धीरे-धीरे बचत बढ़ेगी. बता दें कि 19 अप्रैल के बाद घर की मरम्मत, सजावट या घर बदलने के लिए वक्त शुभ है, लेकिन इस दौरान किसी बड़ी प्रॉपर्टी की डील करने से बचना होगा. मेष राशि के जातक पूरे महीने गाड़ी सावधानी से चलाएं. खासकर, यात्रा करते समय सावधान रहें क्योंकि धन हानि होने का योग है.
यदि आप अन्य 11 राशियों के राशिफल और उनसे जुड़ी अप्रैल 2026 की मुख्य बातों के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.
ये भी पढ़ें- Lucky Rashiyan: इन 4 राशियों को मालामाल करेगी मंगल-गुरु की केंद्र दृष्टि, बढ़ेगी बचत और रहेंगे हैप्पी
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in