Kaalchakra: आज कार्तिक पूर्णिमा पर इन 3 उपायों से दूर होंगे सभी कष्ट! जानें पंडित सुरेश पांडेय से – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Kaalchakra News24 Today, Pandit Suresh Pandey: सनातन धर्म के लोगों के लिए कार्तिक माह में आने वाली पूर्णिमा तिथि का खास महत्व है, जिसे कार्तिक पूर्णिमा कहा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करना शुभ माना जाता है। देवी-देवताओं की पूजा करने के साथ यदि कोई व्यक्ति इस शुभ दिन किसी पवित्र नदी में स्नान और जरूरतमंद लोगों को दान देता है, तो उसे पापों से छुटकारा मिलता है। साथ ही जीवन में सुख-शांति और खुशहाली का वास होता है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन पूजा-पाठ के अलावा कुछ विशेष उपायों को करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति भी हो सकती है।
आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको कार्तिक पूर्णिमा के तीन अचूक उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें करने से साधक को मनचाहा वर मिल सकता है।
वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि आज यानी 15 नवंबर 2024 को रात 2 बजकर 58 मिनट तक है, जिसके बाद मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि शुरू होगी। उदयातिथि के आधार पर आज यानी 15 नवंबर 2024 को कार्तिक पूर्णिमा की पूजा करना शुभ रहेगा।
ये भी पढ़ें- Numerology: शनि या विष्णु जी, डेट ऑफ बर्थ से जानें आपके लिए किस देव की पूजा करना रहेगा लकी

यदि आप कार्तिक पूर्णिमा के दिन राशि अनुसार करने वाले उपायों के बारे में जानना चाहते हैं, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें। 
ये भी पढ़ें- Moon Transit: कार्तिक पूर्णिमा से पहले 3 राशियों पर होगी पैसों की बारिश! चंद्र ने किया राशि परिवर्तन
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Edited By
Nidhi Jain
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News