Kaalchakra: सावन का पहला मंगलवार कैसे कराएगा बरकत? पंडित सुरेश पांडेय से जानें महाउपाय – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Kaalchakra Today 15 July 2025: देवों के देव महादेव को समर्पित सावन का पावन महीना चल रहा है। सावन माह में आने वाले प्रत्येक सोमवार का जितना महत्व है, उतनी ही खास आस्था लोगों की मंगलवार के दिन से जुड़ी है। मंगलवार के दिन भगवान शिव के साथ-साथ देवी गौरी की पूजा की जाती है। साथ ही मंगला गौरी व्रत रखा जाता है। आज 15 जुलाई 2025 को पहला मंगला गौरी व्रत है। मान्यता है कि जो विवाहित महिला मंगला गौरी व्रत रखती है, उसके जीवन में आ रही परेशानियां कम हो जाती हैं और घर-परिवार में समृद्धि-प्रेम का वास होता है।
ज्योतिष शास्त्र की मानें तो मंगलवार के दिन का संबंध मंगल ग्रह से भी है। यदि कोई व्यक्ति इस दिन सच्चे मन से कुछ विशेष उपाय करता है, उसे मंगल दोष से मुक्ति मिलती है। आज के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको सावन में आने वाले मंगलवार के दिन करने वाले प्रभावशाली उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें- Chandra Gochar: आज मंगला गौरी व्रत पर चंद्र का नक्षत्र परिवर्तन, इन 3 राशियों के लिए रहेगा लाभदायक

जिन लोगों की कुंडली में मंगल अशुभ स्थिति में होता है, उनका स्वभाव क्रूर व हिंसक हो जाता है। आत्मविश्वास और साहस का स्तर धीरे-धीरे कम होने लगता है। व्यक्ति को संपत्ति और जमीन के मामले में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। व्यक्ति के ऊपर कर्ज चढ़ता रहता है और वो किसी न किसी मुकदमे में उलझा रहता है। इसके अलावा शादी होने में परेशानी होती है और वैवाहिक जीवन में समस्याएं बढ़ने लगती हैं। हालांकि कुछ उपायों को करके मंगल के अशुभ प्रभाव को कम किया जा सकता है।
यदि आप मंगला गौरी व्रत के और उपायों के बारे में जानना चाहते हैं तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें।
ये भी पढ़ें- Video: शनि-मंगल के प्रभाव से इस राशिवालों के घर में बढ़ेगा क्लेश, पुराने रोग भी करेंगे परेशान
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा Religion, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News