Kal Ka Mausam 23 August: कल संभलकर निकलें! UP-बिहार से पहाड़ों तक मूसलाधार बारिश, दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम – India.com

कल का मौसम: देशभर में मानसून एक बार फिर तेज होता दिख रहा है. मौसम विभाग ने कल यूपी, बिहार समेत करीब 25 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं, कई जगहों पर 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड का खतरा है, जबकि पूर्वी भारत में आकाशीय बिजली और वज्रपात को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है. चलिए इस खबर में आपको बताते हैं कल यानी रविवार (23 अगस्त) को देशभर में मौसम कैसा रहेगा?

दिल्ली में कल भारी बारिश और तेज हवा का अलर्ट है. यहां हवा की रफ्तार 30-40 किमी प्रति घंटे रह सकती है. इस दौरान, राजधानी में तापमान 34 डिग्री अधिकतम और 28 डिग्री न्यूनतम रहने का अनुमान है.

यूपी के मुजफ्फरनगर, गौतमबुद्ध नगर, मुरादाबाद, गाजियाबाद, मेरठ, अलीगढ़, आगरा, रायबरेली, मथुरा, कानपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, प्रतापगढ़, जौनपुर, गोरखपुर, बदायूं, आजमगढ़, इटावा, जालौन, ललितपुर और प्रयागराज में बारिश-आंधी का अलर्ट है.

बिहार के पटना, गया, बक्सर, भोजपुर, सिवान, सारण, रोहतास, कैमूर, जहानाबाद, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, अररिया, भागलपुर, मुंगेर, बेगूसराय और लखीसराय में तेज बारिश हो सकती. झारखंड में 23-24 अगस्त को धनबाद, बोकारो, जमशेदपुर, दुमका, पलामू, गुमला, चतरा, देवघर, रांची, गोड्डा, हजारीबाग, सरायकेला, पश्चिमी सिंहभूम और रामगढ़ में बारिश का अलर्ट है.
वहीं मध्य प्रदेश के कटनी, विदिशा, सिवनी, दमोह, होशंगाबाद, खरगोन, मंडला, खंडवा, बैतूल, नरसिंहपुर, इंदौर, सागर, छिंदवाड़ा और सीधी में भारी बारिश की चेतावनी है. पश्चिम बंगाल के कोलकाता, हावड़ा, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग, पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा, अलीपुरद्वार, कूचबिहार और दुर्गापुर में भी तेज बारिश हो सकती है.

पंजाब के लुधियाना, कपूरथला, चंडीगढ़, फरीदकोट, फिरोजपुर, संगरूर, अमृतसर, होशियारपुर, गुरदासपुर, बठिंडा और बरनाला में 23-24 अगस्त को बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा राजस्थान के जयपुर, झुंझुनू, टोंक, बारां, बूंदी, दौसा, भरतपुर, भीलवाड़ा, बाड़मेर, अलवर, झालावाड़, जैसलमेर, करौली, उदयपुर, सवाई माधोपुर और श्रीगंगानगर में बारिश-आंधी का अलर्ट है.
उत्तराखंड के पिथौरागढ़, चमोली, नैनीताल, ऋषिकेश, पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और हरिद्वार में बारिश-आंधी का अलर्ट है. वहीं हिमाचल के मंडी, चंबा, ऊना, किन्नौर, कांगड़ा, कुल्लू, सोलन, बिलासपुर और हमीरपुर में भी 23-24 अगस्त को मौसम खराब रहेगा. जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़, पुंछ, अनंतनाग, कुपवाड़ा, जम्मू, रियासी, मीरपुर, बारामूला और बांदीपोरा में भारी बारिश की चेतावनी है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
गार्गी संतोष Zee Media के India.com में सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह हाइपरलोकल, नेशनल और वर्ल्ड न्यूज सेक्शन संभालती हैं. गार्गी को लाइफस्टाइल, स्पोर्ट्स और वायरल … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News