Kannauj News: हैरो से गिरकर किसान का हाथ कटा – Hindustan

Kannauj News: छिबरामऊ। विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के सरदामई गांव में हैरों से गिरकर एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। वह अपना खेत जुतवा रहा था और ट्रैक्टर में लगे हैरो पर बैठा हुआ था। तभी अचानक पैर फिसल गया और वह हैरो की चपेट में आकर घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर किया गया है। विशुनगढ़ क्षेत्र के सरदामई गांव निवासी किसान प्रताप सिंह यादव (60) पुत्र छत्तेलाल रविवार सुबह खेत में काम करते समय गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार प्रताप सिंह अपने खेत की जुताई कराने के लिए हैरो (कृषि यंत्र) लेकर खेत पर गए थे।
काम के दौरान वह हैरो पर बैठे हुए थे, तभी अचानक उनका पैर फिसल गया और संतुलन बिगडऩे से उनका हाथ हैरो में लगी धारदार ब्लेड की चपेट में आ गया। इससे उनका हाथ गंभीर रूप से कट गया और वह लहूलुहान होकर खेत में गिर पड़े। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा उन्हें तत्काल छिबरामऊ के सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय ले गए। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया। घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News