Feedback
कर्नाटक के तुमकुर शहर के पास सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है.
घटना सोमवार सूबह की है. पुलिस के मुताबिक, बस में करीब 30 यात्री सवार थे और यह बेंगलुरु की ओर जा रही थी. फ्लाईओवर पर अचानक बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. हादसा इतना गंभीर था कि तीन महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. दुर्घटना में घायल हुए यात्रियों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
ये भी पढ़ें- पहली पोस्टिंग लेने जा रहे 26 साल के IPS अधिकारी की सड़क हादसे में मौत
उनका इलाज चल रहा है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसा चालक की लापरवाही का नतीजा था या बस में कोई तकनीकी खामी थी. वहीं, स्थानीय प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि दुर्घटना के कारणों की गहन जांच की जाएगी. पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है.
ये भी पढ़ें- ‘गूगल मैप ने दिखाया मौत का रास्ता’, बरेली पुल हादसे में जान गंवाने वाले की पत्नी बोली- लापरवाही ने निगल ली तीन जिंदगियां
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू