—विज्ञापन—
Karwa Chauth 2024: सुहागिन महिलाओं के लिए करवा चौथ का पर्व बेहद महत्वपूर्ण होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति के अच्छे स्वास्थ्य, लंबी आयु और सुखी दांपत्य जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। साथ ही माता करवा, देवी पार्वती, भगवान शिव, भगवान गणेश और कार्तिकेय जी की उपासना की जाती है। करवा चौथ का व्रत शाम में चंद्रोदय होने के बाद च्रंद देव की पूजा और उन्हें अर्घ्य देने के बाद पति के हाथों से पानी पीकर खोला जाता है। इसी वजह से इस दिन हर व्रती महिला चांद निकलने का बेसब्री से इंतजार करती है। रात को जैसे ही चांद का दीदार होता है, वो छलनी से सबसे पहले चांद को देखती हैं और फिर अपने पति का चेहरा देखकर व्रत खोलती हैं।
हालांकि चांद को देखे बिना भी करवा चौथ का व्रत खोला जा सकता है। आसमान पर छाए घने बादल, बारिश या किसी अन्य कारण की वजह से आपको चांद नजर नहीं आता है, तो ऐसी परिस्थिति में भी आप अपनी व्रत खोल सकती हैं। चलिए जानते हैं तीन ऐसे तरीकों के बारे में, जिन्हें अपनाकर चांद को देखे बिना भी करवा चौथ का व्रत खोला जा सकता है।
हिंदू पंचांग के मुताबिक, हर साल कार्तिक माह में आने वाली कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। इस साल चतुर्थी तिथि का आरंभ 20 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 46 मिनट से हो रहा है, जिसका समापन अगले दिन 21 अक्टूबर को सुबह 4 बजकर 16 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के आधार इस बार करवा चौथ का व्रत 20 अक्टूबर 2024, दिन रविवार को रखा जाएगा।
ये भी पढ़ें- Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर भद्रा का साया कब? जानें पूजा का सही मुहूर्त
करवा चौथ के दिन देवी-देवताओं की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम में 5 बजकर 46 मिनट से लेकर 7 बजकर 02 मिनट तक है, जबकि व्रत का पारण शाम में 7 बजकर 53 मिनट के बाद करना शुभ रहेगा। दिल्ली और उसके आसपास की जगह में इस बार करवा चौथ के दिन शाम करीब 7 बजकर 44 मिनट पर चांद निकल सकता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
Edited By
Nidhi Jain
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in