Katihar News: एसआईआर के मुद्दे पर इंडिया गठबंधन का कटिहार में जोरदार प्रदर्शन – Hindustan

Katihar News: कटिहार, निज संवाददाताद्। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर उठ रहे सवालों, मतदाता सूची में पारदर्शिता तथा चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता की मांग को लेकर इंडिया गठबंधन के तत्वावधान में गुरुवार को कटिहार में जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, राजद जिला अध्यक्ष इशरत परवीन तथा सीपीआई जिला सचिव विनोदानंद शाह ने किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक योग्य मतदाता का वोट महत्वपूर्ण है। उन्होंने एसआईआर से जुड़े विवादित मामलों की पारदर्शी जांच, मतदाता अधिकारों की सुरक्षा और चुनावी प्रक्रिया में जनता का विश्वास बनाए रखने की मांग की। प्रदर्शन नगर निगम क्षेत्र से शुरू होकर शहीद चौक तक पहुंचा। शहीद चौक पर इंडिया गठबंधन के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की और एसआईआर के दौरान मतदाता सूची में हुए बदलावों की पारदर्शी जांच की मांग उठाई। नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में मतदाता सूची केवल प्रशासनिक दस्तावेज नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के मतदान के अधिकार का आधार है। इसलिए एसआईआर के दौरान जिन मतदाताओं के नाम सूची से हटे या छूटे, उनकी प्रक्रिया और कारणों की पारदर्शी तरीके से जांच होनी चाहिए। निर्वाचन आयोग का कहना है कि नाम हटने के पीछे मृत्यु, स्थायी स्थानांतरण, डुप्लीकेट प्रविष्टि तथा सत्यापन के दौरान अनुपस्थिति जैसे कारण रहे हैं; वहीं विपक्ष इन मामलों की व्यापक जांच की मांग कर रहा है।
प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी उठाई। साथ ही दिल्ली में एसआईआर और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर प्रदर्शन कर रहे लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिए जाने का विरोध किया गया। सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने कहा कि एसआईआर लोकतंत्र पर बहुत बड़ा आघात है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे तक लड़ाई तक जारी रहेगी।
प्रदर्शन में प्रमुख रूप से पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम राय, सुनील यादव, दिलीप विश्वास, सौरव कुमार, अल्तमश दीवान, मसरूर आलम, डॉ. विपिन, मीनाक्षी श्वेता, धनंजय ठाकुर, अवधेश मंडल, तौकीर आलम, अमरपाली यादव, नैयर खान एवं प्रहलाद गुप्ता सहित बड़ी संख्या में इंडिया गठबंधन के नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News